हिमाचल: पिता की मौत पर बेटे ने अस्पताल में मचाया बवाल, तोड़े अस्पताल के शीशे जाने पूरा मामला

Vivek Sharma
0 0
Read Time:4 Minute, 3 Second

अस्पताल ऊना में 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. पिता की मौत को लेकर जहां बेटे ने एमरजेंसी कक्ष के दरवाजे के शीशे तोड़ दिए. चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाए.एमरजेंसी कक्ष में हो रहे हंगामे की सूचना मिलते ही अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचे और तोड़फोड़ कर रहे युवक को काबू कर बाहर ले गए। वहीं सूचना मिलने के बाद एमएस ऊना निर्दोष भारद्वाज व एएसपी ऊना प्रवीण धीमान भी पहुंचे।

 जानकारी के मुताबिक हरि दास निवासी नंगल सलांगड़ी की सोमवार देर रात तबीयत खराब होने के चलते परिजन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचे। जहां पर मंगलवार उपचार के दौरान हरिदास की मौत हो गई। मौत की खबर पाते ही बेटे बंटी ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पहले चिकित्सकों व स्टाफ को गाली-गलौज शुरू कर दी। गुस्से में आपा खोते हुए बंटी ने एमरजेंसी कक्ष में लगे शीशे तोड़ दिए। माहौल गर्माया देख होमगार्ड जवानों ने युवक को काबू कर बाहर ले गए और मामले को शांत करवाया। उधर, एमएस ऊना निर्दोष भारद्वाज ने कहा कि नंगल सलांगड़ी का हरिदास उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचा था। परिजनों को कुछ टैस्टके लिए कहा गया था। इसी बीच व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद बेटे ने चिकित्सकों व स्टाफ से गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन मामले को लेकर जांच कर रही है। 

मौके पर पहुंचे एमएस
सूचना मिलने के बाद एमएस ऊना निर्दोष भारद्वाज व एएसपी ऊना प्रवीण धीमान भी पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, हरिदास निवासी नंगल सलांगड़ी की सोमवार देर रात तबीयत खराब होने के चलते परिजन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचे. जहां पर मंगलवार उपचार के दौरान हरिदास की मौत हो गई. मौत की खबर पाते ही बेटे बंटी ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पहले चिकित्सकों व स्टॉफ को गाली गलौज शुरू कर दी. इतना ही नहीं, गुस्से में आपा खोते हुए बंटी ने एमरजेंसी कक्ष के दरवाजे में लगे शीशे तोड़ दिए. माहौल गर्माता देख होमगार्ड जवान युवक को काबू कर बाहर ले गए और मामले को शांत करवाया. मृतक के रिश्तेदार ने कहा कि युवक ने अपने पिता की मौत के बाद हंगामा किया है, लेकिन इस बारे माफी मांग ली गई है और वो इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते. अस्पताल के एम.एस. डॉ. निर्दोष भारद्वाज ने कहा कि नंगल सलांगड़ी का हरिदास उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचा था. परिजनों को कुछ टेस्ट के लिए कहा गया था. इसी बीच व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद बेटे ने चिकित्सकों व स्टॉफ से गाली गलोच करते हुए तोडफोड़ शुरू कर दी है. अस्पताल प्रशासन मामले को लेकर जांच कर रही है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल में विद्यार्थियों के लिए अब 21 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने 21 सितंबर तक पाठशालाओं को बंद रखने का फैसला लिया है। हालांकि इस दौरान शिक्षकों और गैरशिक्षकों को स्कूल आना होगा। स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी द्वारा इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर […]

Subscribe US Now