Hartalika Teej 2021: हरतालिका तीज आज, पति की लंबी उम्र के लिए रखें निर्जला उपवास, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

हरितालिका तीज आज यानी 9 सितंबर, गुरुवार को है। हरतालिका तीज व्रत महिलाएं अखंड सुहाग के लिए निर्जला और निराहार रखेंगी। पहली बार व्रत रहने वाली महिलाओं और कुंवारी कन्याओं में ज्यादा उत्साह है। हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करेंगी। कुछ जगहों पर भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश की कच्ची मिट्टी से प्रतिमा बनाकर महिलाएं विधिवत पूजा करती हैं। जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत पारण विधि-

पूजन का शुभ मुहूर्त-

भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ 8 सितंबर, दिन बुधवार को देर रात 2 बजकर 33 मिनट पर होगा। यह तिथि 09 सितंबर को रात 12 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में यह व्रत उदया तिथि में 09 सितंबर को रखा जाएगा।

हरितालिका तीज पूजा विधि-

1. हरितालिका तीज में श्रीगणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

2. सबसे पहले मिट्टी से तीनों की प्रतिमा बनाएं और भगवान गणेश को तिलक करके दूर्वा अर्पित करें।

3. इसके बाद भगवान शिव को फूल, बेलपत्र और शमिपत्री अर्पित करें और माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।

4. तीनों देवताओं को वस्त्र अर्पित करने के बाद हरितालिका तीज व्रत कथा सुनें या पढ़ें।

5. इसके बाद श्रीगणेश की आरती करें और भगवान शिव और माता पार्वती की आरती उतारने के बाद भोग लगाएं।

व्रत पूजन विधान-
व्रती महिलाओं को एक पवित्र चौकी पर शुद्ध मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, रिद्धि-सिद्धि सहित गणेश, पार्वती की आकृति बनाकर पूजन करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काँगड़ा : गरली के साथ लगते गांव चमुखा में ब्यास के बीच टापू पर फंस गए चार लोग, तीन घंटे चला बचाव अभियान

काँगड़ा : गरली के साथ लगते गांव चमुखा में शिवनाथ मंदिर के सामने ब्यास नदी स्थित टापू में अचानक चार व्यक्ति पानी के तेज बहाव में फंस गए, जिन्हें लगभग तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला गया। मामला बुधवार रात का बताया जा रहा है। चारों लोग पशु […]

You May Like

Subscribe US Now