मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 6 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 27 Second

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत जिले में 6 अगस्त को साक्षात्कार होंगे। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र जीएस चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की छंटनी तथा चयन के लिए उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परुथी की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय नाहन में 6 अगस्त को प्रात: 11 बजे साक्षात्कार होंगे।

इच्छुक उम्मीदवार हिमाचल उद्योग विभाग के वेबसाइट पर 5 अगस्त शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए जिला सिरमौर में 9 करोड़ रुपये सब्सिडी वितरण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत उद्योग या सेवा क्षेत्र में उपक्रम स्थापित किए जा सकते हैं।

इस योजना में 60 लाख तक के प्रोजेक्ट मंजूर किए जा सकते हैं, जिसमें 25 से 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। 18 से 45 वर्ष तक के इच्छुक उद्यमी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुवार, 06 अगस्त का राशिफल: आज इन राशियों पर मेहरबान हैं किस्मत के सितारे, होगा भाग्योदय

भाद्रपद कृष्ण पक्ष तृतीया गुरुवार 06 अगस्त 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है आज आपके सितारे क्या कहते हैं गुरुवार का राशिफल युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942सूर्योदय 05.44, सूर्यास्त 06.50, ऋतु – वर्षा भाद्रपद कृष्ण पक्ष तृतीया, गुरुवार, […]

You May Like

Subscribe US Now