आज का राशिफल 29 जून 2021, Aaj Ka Rashifal 29 June 2021: ये अज्ञात लोगों से सावधान रहें, इन्हें मिलेगी खुशी

Vivek Sharma
0 0
Read Time:9 Minute, 35 Second

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज हनुमान जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। मंगलवार 29 जून 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार?

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है।

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन शानदार रहेगा। समाज में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात कर सकते हैं। आज आप किसी काम को लेकर जोखिम लेंगे। आज  का दिन हर तरह से अच्छा है। भाई-बंधु जुड़ी कोई उपलब्धि आपको प्रसन्नता प्रदान करेगी। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। युवाओं को लाभ मिलेगा। बेवजह खर्च न करें। अनजान लोगों से सावधान रहें।  

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। प्रगति के रास्ते खुलेंगे। परिश्रम का पूरा  फल मिलेगा। वित्तीय योजनाओं में निवेश भी कर सकते हैं। कोई नया कारोबारी प्रस्ताव आपको लाभ देगा। पारिवारिक आयोजन हो सकता है, जिसमें मित्र व संबंधी शामिल होंगे। युवाओं के कैरियर से जुड़ा कार्य सफल होगा। आज कोई जरूरी फैसला आप ले सकते हैं। 

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आपको कामयाबी मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नौकरीपेशा वालों के लिए तरक्की से जुड़ी खबर मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। आप सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। काफी दिनों से रूके हुए काम फिर से शुरू होंगे। सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। युवाओं को नया अवसर मिलेगा। धन लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। दूसरों के मामलों में दखल न दें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी के साथ चल रहा मतभेद दूर होगा। पूजा पाठ में आपकी रुचि रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। बुजुर्गों की देखभाल करें। खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित होगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।  निवेश कर सकते हैं। किसी कार्य को न टालें। कुसंगति से दूर रहें। आलस्य न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रसन्न रहेंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

शासकीय मामले आगे बढ़ेंगे। परिवार के लिए जरूरी साधन जुटा सकते हैं। पदोन्नति के र आपको मिलने वाले हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। विरोधी पक्ष शांत रहेगा। आज का दिन बेहद सुखद रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नए काम को पूरा कर पाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज अच्छी खबर मिलेगी। रूका हुआ काम बनेगा। सेहत में सुधार होगा। निवेश के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं।  नौकरीपेशा लोगों की स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धर्म-कर्म  में भी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। ज्यादा जोखिम न लें। खानपान का विशेष ध्यान रखें। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन सावधान रहने की जरूरत है।  जरूरी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। आपको धैर्य रखना होगा। ऑफिस में अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। छात्रों को नई जानकारी मिलेगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। खानपान का ध्यान रखें। सोच समझकर खर्च करें। कारोबार में लाभ होगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। 

 वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा।  कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। नौकरी मिल सकती है आज आपकी अधिकतर इच्छा पूरी हो सकती है। रिश्तेदारों का किसी काम में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। लाइफ पार्टनर का सहयोग रहेगा। यात्रा न करें। अनजान लोगों से लेनदेन न करें। किसी को सलाह देने से बचें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन सुखद रहेगा।  विद्यार्थियों को लाभ होगा। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। पारिवारिक आयोजन में अधिक खर्च होगा। तबादला हो सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। लेनदेन करते समय सावधानी रखें।  निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।

 मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। तरक्की मिल सकती है।  नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।  आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कारोबार में लाभ होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार के बुजुर्गों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। आपके व्यवहार से सभी खुश रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। किसी से लेनदेन करते समय सावधान रहें। जोखिम न लें। नया काम शुरू करना फिलहाल ठीक नहीं है। ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। धैर्य बनाए रखें। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति के मामले आगे बढ़ेंगे। दिन ठीक रहेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

 अपनी वाणी पर भी काबू रखना होगा। किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। कारोबार को लेकर नया प्रस्ताव स्वीकार न  करें। युवाओं के लिए दिन बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अज्ञात लोगों की वजह से आपको नुकसान हो सकता है।खानपान का ध्यान रखें। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खड्ड में गिरी बारातियों की जीप, सिरमौर के टिंबी में दिल दहला देने वाला हादसा

सिरमौर :  जिला के शिलाई विधानसभा के मिल्ला मार्ग पर सोमवार दोपहर बाद एक भीषण सडक़ हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । जानकारी के मुताबिक एक पिकअप वाहन जिसमें कुछ बाराती सवार थे, भटवाड़ गांव से चढ़ेउ […]

You May Like

Subscribe US Now