Aaj Ka Rashifal 27 August 2021 आज का राशिफल 27 अगस्त 2021 : किसी की बातों में आकर अपनों पर शक न करें ये जातक

Vivek Sharma
0 0
Read Time:8 Minute, 56 Second

भाद्र कृष्ण पक्ष – पंचमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र होने के साथ ही वृद्धि योग रहेगा। आज गंडमूल की स्थिति रहेगी। चंद्र का गोचर मेष राशि पर होगा।। जानिए आज शुक्रवार को माता लक्ष्मी जी की कृपा किन जातकों पर होगी। आइए यहां जानते हैं।  शुक्रवार 27 अगस्त 2021 के राशिफल के बारे में…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

विवाद का सामना कर सकते हैं। आपकी दिक्कत बढ़ेगी। तनावग्रस्त रहेंगे। अपने क्रोध को नियंत्रित रखें। नुकसान होने की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें। परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। आपका काम आगे बढ़ेगा। दफ्तर का माहौल कुछ दिक्कत भरा रहेगा। ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी ।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। आपके परिवार में किसी को कामयाबी मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दफ्तर के काम से यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। दिनचर्या सामान्य रहेगी। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी का ख्याल रखें। कुसंगति से दूर रहें।आज खर्च ज्यादा हो सकता है ।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

किसी कार्य काे न टालें। खानपान का ध्यान रखें। बाहर जाते समय आवश्यक कागजात साथ रखें। आमदनी के अवसर मिलेंगे। उधार की रकम वापस मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। सेहत सुधरेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। खानपान में लापरवाही न करें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। आपको तनाव होगा। एकांत में रहना पसंद करेंगे। सामाजिक कार्यों के लिए आर्थिक सहायता कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से अप्रिय सूचना मिल सकती है। यात्रा पर जाएंगे। कारोबार में नुकसान होने की आशंका है। माता-पिता की सेवा करें। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। साझेदारों पर नजर रखें। 

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे होंगे। अफसर सराहना करेंगे। किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जाएंगे। दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। किसी मित्र से शुभ सूचना मिलेगी। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर होंगी। खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। किसी की बातों पर आकर अपनों पर शक न करें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

जोखिम न लें। विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। आज आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपको कर्ज की रकम वापस मिलेगी। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बडड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे।। 

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

कामयाबी मिलेगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। दफ्तर के सहयोगी अनुकूल रहेंगे। काम अच्छा चलेगा। निवेश को लेकर सावधानी बरतें। किसी अपरिचित से ज्यादा मेलजोल न करें। वाणी पर संयम रखें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आपको आज काफी सतर्क रहना होगा। किसी से बातचीत करते समय अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल न करें। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। व्यवहार में चिड़चिड़ापन झलकेगा। क्रोध को नियंत्रित करें। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। शासकीय कार्य पूरे होंगे। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज का दिन सेलिब्रेट कर सकते हैं। आपको आनंद आएगा। ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

शुभ सूचना मिलेगी। आपको अकस्मात लाभ हो सकता है। आमदनी के अवसर आएंगे। परिवार के लोगों से मुलाकात होगी। पास की जगह घूमने जा सकते हैं। दिन भर खुश रहेंगे। खर्च ज्यादा होगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकते ही। निवेश के मौके मिलेंगे। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। कैरियर आगे बढ़ेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

सेहत का ध्यान रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। उधार को टालें। ऋण की रकम चुका पाएंगे। शासकीय कार्य पूरे होंगे। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। दिन अच्छा बीतेगा। अचानक किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को परिश्रम करना होगा। विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। आपके खर्चे नियंत्रित होंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आपको नुकसान हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। धन लाभ होने की संभावना है। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। संपत्ति के मामले की प्रगति धीमी रहेगी। विवाद को टालें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। घूमने जा सकते हैं। नशा, लाटरी जैसी बुराइयों से दूर रहें। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Corona Update: कोरोना के 269 नए मामले हिमाचल में, तीन की मौत, 247 ने हराया संक्रमण

गुरुवार को कोरोना के 269 नए मामले आए हिमाचल में। तीन मरीजों ने दम तोड़ा है। फिलहाल कांगड़ा में 80 वर्षीय पुरुष व 80 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा। इसी के साथ ही शिमला में 63 साल के एक व्यक्ति की भी मौत संक्रमण से हुई है। नए मामलो की […]

Subscribe US Now