Aaj Ka Rashifal 10 August 2021 आज का राशिफल 10 अगस्त 2021: धन के मामले में आज इन राशियों का भाग्‍य दे रहा है साथ

Vivek Sharma
0 0
Read Time:8 Minute, 53 Second

श्रावण शुक्ल पक्ष – द्वितीया तिथि, आज गंडमूल की स्थिति बन रही है। मघा नक्षत्र होने के साथ ही परिघ योग निर्मित होगा। चंद्र का गोचर सिंह राशि पर होगा। जानिए आज मंगलवार को रामभक्त श्री हनुमान जी की विशेष कृपा किन जातकों पर होगी। आइए यहां जानते हैं। मंगलवार 10 अगस्त 2021 के राशिफल के बारे में….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आपके व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन हो सकता है, लेकिन इसके लिए आप जानकार से सहायता लें। समय रहते इस समस्या पर ध्यान दें। आज शनिदेव की प्रतिमा पर तेल चढ़ाकर  आराधना करें और गरीबों की मदद करें। आपकी चिंता दूर होगी। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। लेकिन मानसिक स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आप और आपके साथी के बीच कुछ तथ्यों पर असहमति हो सकती है । आज बोलने में सावधानी और नियंत्रण रखें । बोलने से पहले सोच लें, अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें। आपकी अपने करीबी लोगों के साथ  मुलाकात हो सकती है। अपनी टीम को प्रेरित और प्रोत्साहित करें ।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आपको योजना बनाकर सही ढंग से काम करना चाहिए। इसी से आपकी प्रवृति  में बदलाव आएगा।  आपके काम का ढंग सही होगा। रूके कामों के पूरा होने के संकेत मिल रहे हैं।आप जिसे अपना मानते हैं, वह आपकी गुप्त बातों को उजागर कर सकता है। कुछ कार्यों के  पूरा होने से आपको आत्मसंतोष होगा। 

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज किसी भी  व्यर्थ बात को उठाने से बचें ।बेहतर होगा कि शांत रहे। आज आपके पूरा दिन ठीक रहेगा साथ बीतेगा।   तर्क और झगड़े के आसार हैं। आपको कोई नई जानकारी दे सकता है। खर्च करने में सावधानी बरतें। कारोबार को लेकर सतर्क रहें विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। पारिवारिक  जीवन में नया मोड़ आएगा, पुराने दिक्कतें दूर होंगी। पत्नी को खुश रखने की कोशिश करें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है, आपको वित्तीय क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते लाभ होगा।  आप अपने परिवार के लोगों के लिए बेहतर सामान खरीदना चाहते हैं । आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिल सकती है। निजी जीवन में कुछ दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। आपको विवादों से दूर रहना चाहिए। नई जिम्मेदारियों के चलते आप बिजी रहेंगे। आफिस में अच्छा माहौल रहेगा। यात्रा करने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

रूके हुए कामों को आज पूरा करेंगे। किस्मत आज आपके साथ है। सामाजिक रूतबा बढ़ेगा। संतान को लेकर कुछ दिक्कत हो सकती है। खर्च ज्यादा होने से परेशानी बढ़ेगी। भाईयों से आपको कुछ नई खुशखबरी मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन आपको इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आप आज बहुत अच्छे मूड में हैं और आपकी खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे । परिवार का सपोर्ट मिलेगा।  अपने खान-पान ध्यान रखें। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। किसी काम को अधूरा न छोड़ें। कानूनी मामलों में कुछ नया मोड़ आने की संभावना है। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

सकारात्मक बातचीत से  विचारों को गति मिलेगी । जो आपके पास है उस पर आपको संतोष रहना चाहिए। किसी भी चीज के लिए लालच न करेें। सामाजिक प्रतिष्ठा  बढ़ेगी। सेल्फ कान्फिडेंस बढ़ा रहेगा । कारोबारियों का दिन उतार-चढ़ाव में  बीतेगा। नजदीकी रिश्तेदार की समस्या परेशानी का कारण बन सकती हैं। छात्रों कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।  जीवनसाथी के साथ आज आगामी कार्यों की रूपरेखा बनाएं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी। रचनात्मक कार्य से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज का दिन काफी बेहतर साबित होगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। आर्थिक उन्नति के लिए आप नए प्लान बना सकते हैं। बोलने में सावधानी रखें। सोचसमझ कर काम करें, इससे आप परेशानियों से भी बच जायेंगे। अपने पार्टनर के साथ आज घूमने के लिए जाएं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

किसी काम के पूरा नहीं होने से तनाव हो सकता है। सेहत को ठीक रखने अपने सामर्थ्य अनुसार ही काम करें। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। अपनी गुप्त बातों को किसी से साझा न करें। योग का अभ्यास करें और दूसरों से सलाह न लें,  क्योंकि दूसरों की  सलाह से आप और भी उलझते जायेंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें जिससे आपको कोई नुकसान हो ।  आप अपने कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं । आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा।  कारोबार में सफलता मिलेगी। आफिस में किसी से विवाद हो सकता है इसके चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर अनबन हो सकती है। कुछ नए बदलाव के संकेत नजर आ रहे हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

नया काम करने में परिवारिक का सहयोग रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। आज के दिन यात्रा न करें। संतान से रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाएं। आज आपको मित्रों का साथ मिलेगा। आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। आज आपके दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी। सामाजिक कामों में हिस्सा ले सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार में थर्मोकोल सहित सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगा बैन! पकड़े जाने पर 5 साल की सजा

 बिहार (Bihar) में 14 दिसम्बर की आधी रात से सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) की खरीद-बिक्री महंगी पड़ सकती है। पर्यावरण विभाग ने इस बात की जानकारी दी है कि राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से रोक (Ban) लगा दी गई है। इसका अनुपालन नहीं करने […]

You May Like

Subscribe US Now