Aaj Ka Rashifal 19 July 2021 आज का राशिफल 19 जुलाई 2021: सिंह, तुला, कुंभ को होगा लाभ, ये रहें अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Vivek Sharma
0 0
Read Time:9 Minute, 36 Second

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। भगवान महादेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। सोमवार 19 जुलाई 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार?

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे।  खुश रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।  आप जरूरतमंदों की मदद कर पाएंगे। आपकी वजह से कई लोगों के काम पूरे करेंगे। सम्मान मिलेगा। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। वित्तीय लेनदेन में सावधान रहें। जीवनसाथी का ध्यान रखें। सेहत बिगड़ने की आशंका है। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रहें।  

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन ठीक रहेगा। अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। लाटरी, नशापान जैसे व्यसनों से दूर रहें। सेहत ठीक रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा।  तनाव लेने से बचें। कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। बुजुर्गों के साथ समय बिताएं। आपका सम्मान होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। विरोधियों से सावधान रहें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज मित्रों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। व्यस्त रहेंगे। थकान महसूस कर सकते हैं।  धार्मिक आयोजन हो सकता है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। आमदनी बढ़ेगी। नया निवेश कर सकते हैं। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। अनजान लोगों से सावधान रहें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसी से लेन-देन में अधीरता न करें। आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। थकान महसूस कर सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी।  यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आर्थिक सहयोग करेंगे। धन लाभ होने की संभावना है। खानपान को लेकर लापरवाही न करें।किस्मत का साथ मिलेगा। व्यवसायियों को लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त हो सकती हैं। युवाओं को लाभ होगा। कैरियर से जुड़े काम बनेंगे। जोखिम न लें।  सेहत कुछ खराब हो सकती है। आज शत्रु शांत रहेंगे।  

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने में विलंब हो सकता है।  धैर्य रखें। विवाद करने से बचें। ऋण की रकम वसूल कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ होगा। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने का प्रयास करें। किसी काम को न टालें। धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। आलस्य न करें। अनजान लोगों से नुकसान हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे।  समाज में आपकी सराहना होगी। सामाजिक पक्ष मजबूत रहेगा। संपत्ति को लेकर कुछ अनबन हो सकती है। नए साधन जुटाएंगे। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। यात्रा पर जा सकते हैं। तनाव दूर होगा। खुश रहेंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन शांतिपूर्वक बीतेगा। घरेलू कार्यों में रुचि रहेगी। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिलेगी। व्यवसायिक यात्रा से लाभ होगा। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी।आमदनी बढ़ाने के अवसर आएंगे।  वाणी पर नियंत्रण रखें। लेनदेन सावधानी से करें। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। युवाओं को लाभ होगा। छात्रों की समस्या दूर होगी। 

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

किसी मित्र की मदद कर पाएंगे। कुसंगति से दूर रहें। नए प्रोजेक्ट को लेकर प्लान बना सकते हैं। आज का दिन काफी  व्यस्तता में बीतेगा। नए काम को लेकर आतुरता न दिखाएं। धन संंबंधी नुकसान की आशंका बनी हुई है। खर्च ज्यादा होगा। गैरजरूरी कार्यों में खर्च न करें। आलस्य न करें। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। मित्रों से अच्छी खबर मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। आप जोखिम वाले काम कर सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। आज किसी को उधार न दें। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। सेहत की दिक्कत दूूर होगी। मित्रों से चर्चा हो सकती है। व्यवसायियों को सावधान रहने की जरूरत है। शत्रु शांत रहेंगे। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आपको  किस्मत का साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। लेनदेन सावधानी से करें। आय के नए साधन मिलेंगे। आपकी आमदनी बढ़ेगी। दिन अच्छा बीतेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की पूरी संभावना है। हर किसी से निजी चर्चा न करें। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। शारीरिक दिक्कत हो सकती है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। आप घूमने जा सकते हैं। खानपान में लापरवाही न करें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आपका दिन ठीक रहेगा। अनावश्यक खर्च करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं। यात्रा को टालें। कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे। परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू जिम्मेदारी के चलते आपको थकान होगी। कारोबार ठीक चलेगा। जोखिम को टालें। जोखिम लेने से बचें। विरोधियों से सावधान रहें। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल 20 जुलाई 2021, Aaj Ka Rashifal 20 July 2021: ये राशि वाले संभलकर रहें, इन पर आ सकती है मुसीबत

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। श्री हनुमान  जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। मंगलवार 20 जुलाई 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे […]

Subscribe US Now