आज का राशिफल 25 जुलाई 2021, Aaj Ka Rashifal 25 July 2021 : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, ये पूरी करेंगे जिम्मेदारी

Vivek Sharma
0 0
Read Time:9 Minute, 17 Second

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान सूर्यदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। रविवार 25 जुलाई 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार?

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। जिम्मेदारी बढ़ने से तनाव हो सकता है। घरेलू परेशानी के चलते आप विचलित रहेंगे। परिवार के बुजुर्ग की सलाह जरूर लें। व्यवसाय में लाभ होने के आसार हैं। यात्रा करते वक्त सावधान रहें। सेहत ठीक रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई ठीक चलेगी। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। खानपान का ध्यान रखें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपका दिन सुखद रहेगा। आज आप सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। धऱ्म-कर्म में मन लगेगा। आपके रूके हुए काम पूरे होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कैरियर से जुड़ी सफलता मिल सकती है। आज आप किसी भी काम को टालने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। कारोबार में लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे।  आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों के सफलता मिलेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना आ सकती है। रिश्तेदारों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। यात्रा करते वक्त सावधान रहेें। जोखिम लेने से बचें। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। इलाज में खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा साबित हो सकता है।बड़ी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। ऑफिस में लंबित काम पूरे होंगे। युवाओं को सफलता मिलेगी। जिम्मेदारी को पूरा करें। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जाएं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। किस्मत का साथ मिलेग। धनलाभ होगा। उधार की रकम वापस मिलेगी। अपने धार्मिक स्थल जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। कामकाजी लोगों को नए अवसर मिलेंगे। तरक्की मिल सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी। ज्यादातर काम को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। सुख-समृद्धइ बढ़ेगी। परिवार की समस्या का हल मिलेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। आपकी सहजता से लोग प्रभावित रहेंगे। जोखिम लेनें से बचें। कुसंगति से दूर रहें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपका दिन जबरदस्त रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आपको खुशखबरी मिलेगी ।  दफ्तर की जिम्मेदारी को पूरी तरह निभा पाएंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपकी सराहना होगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। रूके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। संतान पक्ष की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। तनाव दूर होगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आआज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। कई मायनों में आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। रिश्ते की बात चल सकती है। कैरियर बनाने में सफलता मिलेगी। धनलाभ के अवसर आएंगे। शत्रु परास्त होंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। सेहत ठीक रहेगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जोखिम वाले कार्य को टालें। किस मित्र से पूर्व का विवाद दूर होगा। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के लोगों से मधुर संबंध रहेंगे। आप आज ज्यादातर जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। सेहत ठीक रहेगी। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। सोच समझकर खर्च करें। आपका बजट प्रभावित हो सकता है। खुशखबरी मिलेगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा।  नए विचार आएंगे, लेकिन इन्हें कार्य में परिवर्तित करने का समय नहीं है।  निवेश को टालें। लेनदेन में सावधानी रखें।  आपकी सराहना होगी। सेहत सामान्य रहेगी। कहीं घूमने जा सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। कुसंगति से हानि होगी। आपकी मुलाकात रिश्तेदारों से हो सकती है। दफ्तर में सहयोगियों की मदद से कार्य पूरे कर पाएंगे। 

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आपका दिन लाभदायक रहेगा। आपकी जिम्मेदारी पूरी होगी।  कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिजनों, रिश्तेदारों से आपको सहयोग मिल सकता है।  मित्रों से भेंट होगी। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।  समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्यक्रम हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। निवेश से फाया होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक उन्नति के नए रास्ते तलाशने में आप सफल रहेंगे। कैरियर से जुड़ी समस्या दूर होगा। धन लाभ होगा। शासकीय कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। खर्च कम होगा। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ मधुरता रहेगी। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आज आपका किसी से विवाद हो सकता है। बातचीत करते समय अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। गोपनीय चर्चा हर किसीसे न करें। जोखिम ले सकते हैं।  सेहत ठीक रहेगी। घर-परिवार से जो आपको जिम्मेदारी मिलेगी उसे आप पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा। छात्रों के लिए अच्छा दिन है। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रविवार, 25 जुलाई 2021: जानिए आज के शुभ मुहूर्त

आपके लिए आज का दिन शुभ हो अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। आपके लिए आज का दिन शुभ हो, […]

You May Like

Subscribe US Now