आज का राशिफल 7 मई 2021 Aaj Ka Rashifal 7 May 2021: इन राशि वालों का तनाव दूर होगा, ये सोच समझकर खर्च करें

Vivek Sharma
0 0
Read Time:7 Minute, 13 Second

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज मां लक्ष्मी जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। शुक्रवार 7 मई 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में ….

मेष

आज घरेलू काम में खर्च ज्यादा होगा। इसके चलते आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। तनाव में रहेंगे लेकिन इससे दूर रहने का प्रयास करें।  विपरीत स्थिति निर्मित हो सकती है, लेकिन परिवार के सहयोग से आपकी चिंता दूर होगी। सेहत का ध्यान रखें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। यात्रा करते समय सतर्क रहें। किसी की बातों में न आएं। छात्रों को लाभ होगा।

वृषभ

आज अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। लाइफ पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। व्यवसायियों को आर्थिक लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। जोखिम न लें। खर्च करने से पहले सोच विचार कर लें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें।

मिथुन

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नए विचार आएंगे, जिसे अनुभवी लोगों के साथ शेयर करें। आर्थिक लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। दिनचर्या में बदलाव होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी।बुजुर्गों का ध्यान रखना होगा। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे।

कर्क

आज आपको कामयाबी मिलने की संभावना है। हर कठिनाइयों का बखूबी मुकाबला कर पाएंगे। आपके कारोबार का विस्तार हो सकता है। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। सेहत का ख्याल रखें। शांत रहें। प्रभु की आराधना करें। हर समस्या दूर होगी। निवेश को फिलहाल टाल दें। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।

सिंह

आज का दिन ठीक रहेगा। आज अपने परिवार के लोगों की जरूरतों को पूरा करें। नई जगह घूमने जाएं। जोखिम न लें। विरोधी पक्ष से सावधान रहें।  ज्यादा खर्च हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। निवेश कर सकते हैं। पैरों या हड्डी से जुड़ी शिकायत हो सकती है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। अपने काम के प्रति जिम्मेदार रहें। योग-व्यायाम करें।

कन्या

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। काम में कामयाबी मिलेगी। पुरानी रूकी हुई रकम मिलेगी। जिससे आपकी आर्थिक समस्या का हल होगा। युवाओं के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल रखें। सेहत ठीक रहेगी। निवेश के मौके मिल सकते हैं। कुंवारों की शादी तय हो सकती है।

तुला

आज जीवनसाथी भरपूर सहयोग मिलेगा। आज का दिन सामान्य रहेगा। नया कार्य शुरू कर सकते है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। यात्रा कर सकते हैं। परिवार की आर्थिक हालत बेहतर होगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। जोखिम लेते वक्त सावधान रहें। जुआ, सट्टा आदि से दूर रहें। अनजानों पर भरोसा न करें। कर्ज की रकम चुका सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपको आवश्यक काम में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यवसायियों को आर्थिक लाभ होगा। दंपत्ति आज मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। जोखिम न लें। लेनदेन में सावधानी बरतें। आज ज्यादातर काम पूरे जाएंगे। दफ्तर में खुशखबरी मिलेगी।

धनु

आज का दिन बेहतर रहेगा। तरक्की मिल सकती है। सभी जिम्मेदारियों को आज पूरा कर पाएंगे। आज मानसिक रूप से आप प्रबल रहेंगे। निवेश कर सकते हैं। व्यवसायियों के लिए आज का दिन अच्छा है। धार्मिक काम में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। यात्रा कर सकते हैं। तनाव दूर होगा।

मकर

आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम का तनाव रहेगा। अचानक धन लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ दिन बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाने के दौरान सावधान रहें। अनजान लोगों से सतर्क रहें। विरोधी शांत रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। मित्रों से मुलाकात होगी।

कुंभ

आज शुभ सूचना मिलेगी। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। जुआ, सट्टा, लाटरी जैसे व्यसनों से दूर रहें। कुसंगति से नुकसान की आशंका है। आज खर्च अधिक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। युवाओं के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। कैरियर को लेकर चिंता दूर होगी। जोखिम लेने से बचें। बुजुर्गों का ख्याल रखें। उधार देने से बचें।

मीन

आज आप सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेकिन अपनी निजी बात किसी से शेयर न करें। नए लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार ठीक चलेगा। तबियत ठीक रहेगी।  आज आध्यात्मिकता की ओर रूझान रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ को योग बन रहे हैं। परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। तनाव दूर होगा। दंपत्ति खुश रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुक सुक पटिए दो दाने नी सुकना ता चल ठाणे

पुरानी शिक्षा नीति यहां से शुरू होती थी। 1 से 5 तक की कक्षा की पढ़ाई में विशेष रूप से इसका प्रयोग किया जाता था। हम अपनी भाषा में इसको (पट्टी) बोलते थे। पहले घर से लिखकर लाते थे। आधी छुट्टी होने से पहले मैडम को बताते थे। फिर आधी […]

Subscribe US Now