सोशल मीडिया पर चैटिंग करना पड़ा मंहगा,सबक देने वाला मामला ,जाने पूरा मामला

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

सोशल मीडिया पर चैटिंग करने वाली महिलाओं के लिए हिमाचल की राजधानी शिमला से सबक देने वाला मामला सामने आया है। यूपी के एक युवक ने शिमला की शादीशुदा महिला से आरोपी ने पहले फेसबुक पर दोस्ती की और उसके बाद शिमला में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता की पिटाई की औऱ मामले की किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी है। यह मामला शिमला के सदर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

यह मामला सदर थाना क्षेत्र से उस समय समाने आया, जब सिरमौर ज़िला की संगडाह तहसील से एक विवाहिता शिमला में रहने आई थी। इस दौरान उक्त महिला की दोस्ती फेसबुक पर यूपी के शामली निवासी मेहताब से हुई। उनकी यह बात फोन पर होने लगी। इस दौरान युवक ने महिला को उसके शिमला में कारपेंटर का काम करने की बात बताई। जिसके बाद वह दोनों मंदिर में मिले। उसी दिन युवक उक्त महिला को आईजीएमसी की तरफ सुनसान जगह लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी तीन महीने से महिला के साथ जबरदस्ती कर रहा था, इसके अलावा आरोपी पीड़ित महिला को भी मार रहा था और किसी को बताने पर उसे मारने की धमकी भी दे रहा था। पीड़ित महिला ने सारी जानकारी सदर थाना में दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कारर्वा शुरू करते हुए आईपीसी की धारा 376,506, और 323 के तहत आरोपी को ढूंढ रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल: प्रेमी के साथ भागी महिला ने पति के घर आने के लिए खड्ड में फेंक दी दुधमुंही जुड़वा बच्चियां

सुकोड़ी खड्ड में जुड़वा बच्चियों की हत्या करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार पति के पास वापस जाने के लिए महिला ने उठाया यह कदम बच्चों की उम्र तीन माह तक बताई जा रही है। मंडी में मां ने दो दुधमुंही बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया। रविवार सुबह जुड़वा […]

You May Like

Subscribe US Now