धर्मशाला: सैमसंग डिस्प्ले नोएडा प्राइवेट लिमिटेड भरेगा अप्रेंटिस के 100 पद

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second
  • सैमसंग डिस्प्ले नोएडा प्राइवेट लिमिटेडने पुरूषों के लिए अप्रेंटिस के 100 पद अधिसूचित किए
  • शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई. (फिटर, इलेक्ट्रिशन, इलेक्ट्रॉनिक्स) पास व आयु सीमा 18 से 22 वर्ष रखी गई
  • साक्षात्कार 21 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.30 बजे सरकारी आई.टी.आई. दाड़ी (धर्मशाला) में होगा

कांगड़ा (धर्मशाला):  जिला  रोजगार अधिकारी शम्मी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि सैमसंग डिस्प्ले नोएडा प्राइवेट लिमिटेड, बी-1 डी, सेक्टर-81, फेज-2, नोएडा (उत्तर प्रदेश) ने पुरूषों के लिए अप्रेंटिस के 100 पद अधिसूचित किए हैं, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई. (फिटर, इलेक्ट्रिशन, इलेक्ट्रॉनिक्स) पास व आयु सीमा 18 से 22 वर्ष रखी गई है। इन पदों के लिए वेतनमान 9610 रुपए प्रतिमाह व त्योहार बोनस, उपस्थिति भत्ता, त्रैमासिक भत्ता, खाना खाने के लिए कैन्टीन व कम्पनी में आने-जाने के लिए बस की निःशुल्क सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल प्रमाण-पत्रों सहित 21 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.30 बजे सरकारी आई.टी.आई. दाड़ी (धर्मशाला) में कम्पनी द्वारा आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 7428596068 पर सम्पर्क कर सकते है। रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं दिया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घुमारवीं में सीआईएसएफ जवान की संदिग्ध मौत,पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी

बिलासपुर : हिमाचल के बिलासपुर घुमारवीं में एक सीआईएसएफ की अचानक मौत हो गई। सिविल अस्पताल के पास अर्द्ध सैनिक बल का एक जवान अचानक बेसुध होकर सड़क किनारे गिया गया। अफरा-तफरी में जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की संदिग्ध मौत […]

You May Like

Subscribe US Now