शर्मनाक : नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार, जानें पूरा मामला…

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 16 वर्षीय लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना चौपाल थाना क्षेत्र की है. जहां 34 वर्षीय युवक ने एक ट्रक चालक के साथ मिलकर इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की पुष्टि एसपी मोनिका भुटूंगरू ने की है.

 यह मामला तब सामने आया जब लड़की 11 सितंबर को दोपहर के 3 बजे अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकली थी। करीबन शाम 5 बजे के बाद जब लड़की जंगल से गुजर रही थी। लेकिन लड़की को लगा कि उसे अपने रिश्तेदार के पास पहुंचते हुए लेट हो जाएगी। इसलिए उसने घर वापस आने का फैसला किया। जब वह घर आ रही थी तब वहां से एक ट्रक गुजर रहा था। उस ट्रक में चालक के साथ एक और युवक बैठा हुआ था जो उसे जानता था। 

जिसके बाद लड़की उस ट्रक में बैठ गई। कुछ दूर जाने के बाद चालक ने ट्रक को रोक दिया। जिसका फायदा युवक ने उठाया और लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही ट्रक चालक ने भी लड़की के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद लड़की ने आपबीती अपने परिजनों को बताई और परिजनों ने इसकी शिकायत चौपाल थाना में की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

इन आरोपियों पर को आईपीसी कि धारा 376, 342,34 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है, अब उसका अदालत में बयान होना बाकी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Big Breaking : CID करेगी जोगिंदर नगर के ज्योति हत्याकांड की जांच

जोगिंदर नगर की विवाहिता युवती की संदिग्ध मौत की जांच, अब हिमाचल प्रदेश पुलिस की अपराध जांच विभाग(CID) की टीम करेगी। Post Views: 1,446

You May Like

Subscribe US Now