दालचीनी को पानी मे उबालकर सुबह खाली पेट करें सेवन, गैस की समस्या हो जाएगी छूमंतर

Vivek Sharma
0 0
Read Time:3 Minute, 23 Second

पेट से संबंधित कई तरह की समस्याओं में पेट में गैस बनना एक आम समस्या है। जो आपको बहुत ही असहज महसूस कराता है। हालांकि गैस छोड़ना या गैस होना एक आम बात है।

पेट से संबंधित कई तरह की समस्याओं में पेट में गैस बनना एक आम समस्या है। जो आपको बहुत ही असहज महसूस कराता है। हालांकि गैस छोड़ना या गैस होना एक आम बात है। लेकिन कुछ लोगों को हर समय अत्यधिक गैस की समस्या होती है जो कि सामान्‍य नहीं है। पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं जैसे अत्यधिक भोजन करना, ज्यादा देर तक भूखे रहने, तीखा या चटपटा भोजन करना, ऐसा भोजन करना जो पचने में कठि‍न हो, ठीक तरीके से चबाकर न खाना, ज्यादा चिंता करना, शराब पीना, कुछ बीमारियों व दवाओं के सेवन के कारण भी पेट में गैस सकती है। आइए यहां हम आपको बताते हैं कि हमेशा गैस महसूस होने के पीछे क्‍या कारण हो सकती हैं। 

लक्षण 

-पेट में ऐंठन और हल्के-हल्के दर्द का आभास होना।
-चुभन के साथ दर्द होना तथा कभी-कभी उल्टी होना।
-सिर में दर्द रहना भी इसका एक मुख्य लक्षण हैं।
-पूरे दिन आलस जैसा महसूस होता है।

उपाए 

-अपने आहार में बदलाव करें- सेम, गोभी, प्याज जैसे खाद्य पदार्थ की मात्रा का ध्यान रखें, हालांकि, इससे पहले कि आप इन चीजों को खाना छोड़ दे एक या दो सप्ताह इन्हें खाकर यह पता लगा लें कि आपकों किस चीज से नुकसान पहुँचता है, अपने आहार का ट्रैक रखें।

-नीबू के रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सुबह के वक्त खाली पेट पिएं।

-मिठास या सॉरबिटोल युक्त उत्पादों से बचें, जो चीनी मुक्त मिठाई और कुछ दवाओं में प्रयोग किया जाता है।

-काली मिर्च का सेवन करने पर पेट में हाजमे की समस्या दूर हो जाती है।

-अजवायन, जीरा, छोटी हरड़ और काला नमक बराबर मात्रा में पीस लें। बड़ों के लिए 2 से 6 ग्राम, खाने के तुरन्त बाद पानी से लें। बच्चों के लिए मात्रा कम कर दें।

 -आप दूध में काली मिर्च मिलाकर भी पी सकते हैं।

-छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या में काफी लाभ मिलता है।

 -दालचीनी को पानी मे उबालकर, ठंडा कर लें और सुबह खाली पेट पिएं। इसमें शहद मिलाकर पिया जा सकता है।

 -लहसुन भी गैस की समस्या से निजात दिलाता है। लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबालकर इसका काढ़ा पीने से काफी फादा मिलता है। इसे दिन में 2 बार पी सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

23 नवंबर 2020 का राशिफल: वृष राशि और तुला राशि वालों को शत्रु कर सकते हैं परेशान, जानें सभी राशियों का राशिफल

कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी सोमवार 23 नवम्बर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है आज आपके सितारे क्या कहते हैं सोमवार का राशिफल युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942सूर्योदय 06.18, सूर्यास्त 06.23, ऋतु – शीत कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी, सोमवार, […]

Subscribe US Now