हिमाचल: शादी का झांसा देकर एक शादीशुदा युवक करता रहा युवती से दुष्कर्म, सच सामने आने पर पत्नी को बताता रहा अपनी भाभी, आरोपी फरार

Vivek Sharma
0 0
Read Time:4 Minute, 11 Second

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी महिला पुलिस थाना में एक विवाहित युवक पर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। यह युवक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण करता था। इसी के साथ जब पीड़िता ने युवक के मोबाइल में पत्नी के साथ फोटो देखी तो युवक अपनी पत्नी को भी भाभी बताता रहा। इसके बाद अब युवती और उसकी मां द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना बद्दी ने युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। इसी के साथ अब पुलिस इस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपी युवक फरार है।

वहीं महिला पुलिस थाना बद्दी में दी गई शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नौकरी करती थी, लेकिन अब उसकी नौकरी छूट गई है। क्योंकि कंपनी में नरेंद्र नाम का एक लडका था, जिसने उससे झूठ बोला कि वह अविवाहित है। इसके बाद उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ काफी समय तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। वहीं अब युवती ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बाद में इसे किसी से पता चला कि नरेंद्र शादीशुदा है, और जब युवक से इस बारे में पूछा गया तो वह इस बात को मानने से इंकार करता रहा कि वह शादीशुदा है। वहीं इसने नरेंद्र के मोबाईल में कुछ तस्वीरें भी देखीं, जब इसने नरेंद्र से पूछा कि यह कौन है तो उसने अपनी पत्नी को भाभी बता कर बात टाल दी।

इसी के साथ पीडित युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि नरेंद्र की पत्नी भी इसके कमरे पर एक व्यक्ति को लेकर आई और इससे मारपीट की। वहीं नरेंद्र की पत्नी ने इसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इसके बाद से युवती ने नरेंद्र से बातचीत करना बंद कर दिया। वहीं जब नरेंद्र के शादीशुदा होने का खुलासा हो गया। तब भी वह इसके पास आने लगा और कहने लगा कि वह घर वालों से लडक़र भी इससे शादी करेगा। इसके बाद शादी करने का बहाना लगाकर नरेंद्र ने इसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये। इसके बाद वह अपने घर चला गया और इसे भी घर भेज दिया। वहीं अब नरेंद्र अब घर जाकर बोल रहा है कि उसे युवती से कोई संबंध नहीं रखना और ना ही उससे शादी करनी है। वहीं अब युवती का कहना है कि नरेंद्र ने शादीशुदा होते हुए इसको झूठ बोलकर और शादी का झांसा देकर इसके साथ शारीरिक सबंध बनाए और इसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है।

इसी के साथ डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़ित युवती तथा उसकी मां की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अब इस मामले में जांच भी शुरू कर दी हैं। वहीं अब युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Manali-Leh Bus Route : मनाली-लेह बस रूट बंद,हाईवे पर गिरीं चट्टानें, वाहन भी फंसे

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार रात भारी बारिश हुई है। नेहरू कुंड के पास भारी भूस्खलन से मनाली-लेह मार्ग बाधित हो गया है। पहाड़ी से नेशनल हाईवे तीन पर भारी भरकम चट्टानें गिर गईं। जिससे मनाली-लेह मार्ग पिछले करीब 15 घंटे से बंद चल रहा है। सड़क के […]

Subscribe US Now