राशिफल 12 अगस्‍त 2020 : जानें सभी राशियों का हाल

Vivek Sharma
0 0
Read Time:4 Minute, 9 Second

Daily Horoscope 12 August In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल सौदेबाजी या खरीदारी में आप बेहद सफल रहेंगे. संवेदनशील मामलों को संभालने में पूरी तरह सफल रहेंगे. इस साल पूरी बात समझे बिना कोई फैसला लेने की गलती न करें. जहां तक हो सके, नपी-तुली बातें ही करें. वाहन सुख मिलेगा.

मेष (Aries) : आपकी धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी. पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. क्या न करें- आज कोई काम अधूरा न छोड़ें.
वृष (Taurus) : आज पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की भी संभावना है. क्या न करें- आज वाहन इत्यादि के उपयोग में लापरवाही न बरतें.

मिथुन (Gemini) : आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे. मित्रों तथा संबंधियों के साथ समय बिताएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएंगे. क्या न करें- अपनी एकाग्रता को किसी भी तरह से भंग न होने दें.

कर्क (Cancer) : नौकरी के दौरान सहजता महसूस कर सकते हैं. आमदनी या धनागमन में गतिशीलता बनी रहेगी. कोई नया अनुबंध भी मिल सकता है. क्या न करें- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.

सिंह (Leo) : नई परियोजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं. आमदनी में मनोवांछित सुधार होने की संभावना है. अतिथियों का आगमन हो सकता है. क्या न करें- संवाद में उग्र भाषा का प्रयोग न करें.

कन्या (Virgo) : प्रॉपर्टी में मिले-जुले असर के बावजूद प्रोफेशन और आर्थिक मामले में फायदा मिलने की उम्मीद है. कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ानी होगी. क्या न करें- योजनाओं में व्यवहारिकता को इग्नोर न करें.

तुला (Libra) : आज प्रेमियों के लिए बेहतर समय आने वाला है. प्रोफेशन में सुधार के लिए प्रयासों में और तेजी लानी होगी. परिवार में सामान्य स्थिति रहेगी. क्या न करें- आज शेयर आदि में निवेश न करें.

वृश्चिक (Scorpio) : आज जमीन-जायदाद की समस्या का समाधान निकल आएगा. धार्मिक भावना बढ़ेगी. योग में दिलचस्पी लेंगे. क्या न करें- आज किसी भी प्रकार की बहस का हिस्सा न बनें.

धनु (Sagittarius) : आज करियर के क्षेत्र में आई अड़चनें स्वत: दूर हो जाएंगी. नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. क्या न करें- आज अपने वरिष्ठों से कोई बैर न पालें.

मकर (Capricorn) : आज कार्यक्षेत्र में सक्रियता बनी रहेगी और पूरे दिन आप अपने करियर में तरक्की के लिए प्रयत्नशील रहेंगे. क्या न करें- आपके सहकर्मी रोड़े अटकाने की कोशिश करेंगे, इनसे बचकर रहें.

कुंभ (Aquarius) : आज आमदनी में रुकावट से कुछ आवश्यक काम रुक सकते हैं. परिवार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी. आज अपने निर्णयों में आगे बढना होगा. क्या न करें- सरकारी काम में लापरवाही न बरतें.

मीन (Pisces) : आज आप अपने परिश्रम के मुताबिक प्रोफेशन में मनोवांछित सफलता हासिल कर सकते हैं. मित्र की मदद से काम बन सकता है. क्या न करें- किसी कागजात पर बिना देखे हस्ताक्षर न करें.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Horoscope Today | Horoscope 13 August 2020 | Aaj Ka Rashifal | दैनिक राशिफल 13 अगस्त 2020

पढ़ें 13 August 2020 Rashifal चंद्र राशि पर आधारित दैनिक राशिफल। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। प्रत्येक राशि का राशिफल […]

Subscribe US Now