कल है सावन का सोमवार, इस दिन शिव चालीसा की इन शक्तिसाली पंक्तियों का करें पाठ, दूर होगी सभी परेशानियां….

Vivek Sharma
0 0
Read Time:5 Minute, 43 Second

क्योकि इस टाइम धरती पर चारो तरफ हरियाली हो जाती है इस समय प्रकृति का नजारा बहुत मनमोहक होता है ऐसा लगता है मानो की हर चीज बारिश में नहाकर नई सी प्रतीत होने लगती है।

कल सावन का सोमवार है सावन का महीना विशेष माना जाता है क्योकि इस टाइम धरती पर चारो तरफ हरियाली हो जाती है इस समय प्रकृति का नजारा बहुत मनमोहक होता है ऐसा लगता है मानो की हर चीज बारिश में नहाकर नई सी प्रतीत होने लगती है इस समय शिव चालीसा के शब्दों से भगवान शिवजी को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है और शिव चालीसा के सस्स्वर पाठ करने से मुश्किल काम भी बहुत ही आसान किया जा सकता है शिव चालीसा की यह 40 शुभ पंक्तियां चमत्कारी मानी गई हैं शिव चालीसा अत्यंत प्रभावशाली है चालीसा का निरंतर 40 बार पाठ करने से आपको अपनी मुस्किलो का हल आसानी से मिल जाता है और मनोकामना भी पूरी हो जाती है शिव चालीसा की इन पंक्तियो को याद कर 40 बार पाठ करने से यह आश्चर्यजनक रुप से हमारी मदद करती है। तो आइए जानते हैं सावन के सोमवार यानि आज शिव चालीसा की इन पंक्तियो के बारे में….

शिव चालीसा
जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन छार लगाये॥वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देख नाग मुनि मोहे॥मैना मातु की ह्वै दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥तुरत षडानन आप पठायउ। लव निमेष महँ मारि गिरायउ॥आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तसु पुरारी॥दानिन महं तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥वेद नाम महिमा तव गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥प्रगट उदधि मंथन में ज्वाला। जरे सुरासुर भये विहाला॥कीन्ह दया तहँ करी सहाई। नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥पूजन रामचंद्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥सहस कमल में हो रहे धारी। कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥एक कमल प्रभु राखेउ जोई। कमल नयन पूजन चहं सोई॥कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भये प्रसन्न दिए इच्छित वर॥जय जय जय अनंत अविनाशी। करत कृपा सब के घटवासी॥दुष्ट सकल नित मोहि सतावै । भ्रमत रहे मोहि चैन न आवै॥त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। यहि अवसर मोहि आन उबारो॥लै त्रिशूल शत्रुन को मारो। संकट से मोहि आन उबारो॥मातु पिता भ्राता सब कोई। संकट में पूछत नहिं कोई॥स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु अब संकट भारी॥धन निर्धन को देत सदाहीं। जो कोई जांचे वो फल पाहीं॥अस्तुति केहि विधि करौं तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥शंकर हो संकट के नाशन। विघ्न विनाशन मंगल कारण ॥योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। नारद शारद शीश नवावैं॥नमो नमो जय नमो शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥जो यह पाठ करे मन लाई। ता पार होत है शम्भु सहाई॥ॠनिया जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन हारी॥पुत्र हीन कर इच्छा कोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥पण्डित त्रयोदशी को लावे। ध्यान पूर्वक होम करावे ॥त्रयोदशी व्रत करे हमेशा। तन नहीं ताके रहे कलेशा॥धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्तधाम शिवपुर में पावे॥कहत अयोध्या आस तुम्हारी। जानि सकल दुःख हरहु हमारी॥॥दोहा॥नित्य नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीस।तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश॥मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान।अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण॥

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोमवार, 27 जुलाई का राशिफल: आज इन राशियों पर मेहरबान हैं किस्मत के सितारे, होगा भाग्योदय

श्रावण शुक्ल पक्ष सप्तमी सोमवार 27 जुलाई 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है आज आपके सितारे क्या कहते हैं सोमवार का राशिफल युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942सूर्योदय 05.44, सूर्यास्त 06.50, ऋतु – वर्षा श्रावण शुक्ल पक्ष सप्तमी, सोमवार, […]

You May Like

Subscribe US Now