विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 22 Second

हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा को एक्वा फाउंडेशन बांध सुरक्षा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया है।

यह अवार्ड उन्हें 14 से 17 सितंबर, 2021 तक नई दिल्ली में वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जा रही पंद्रहवीं विश्व एक्वा कांग्रेस और बांध सुरक्षा सम्मेलन के दौरान दिया गया।

बांध सुरक्षा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देश में बांध सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तित्व को प्रदान किया जाता है। इससे पूर्व श्री शर्मा अप्रैल, 2017 से जुलाई, 2020 तक भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं। इस वर्ष विश्व एक्वा कांग्रेस का विषय वेल्यूइंग वाटर है। एक्वा फाउंडेशन ने श्री शर्मा के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की है। श्री शर्मा ने बीबीएमबी में अपने कार्यकाल के दौरान बांध सुरक्षा, राष्ट्रीय महत्व की संपत्ति के प्रबंधन, जलाशयों के संचालन और पानी व बिजली के वितरण के अतिरिक्त गत चालीस वर्षों के दौरान जल संसाधन, बांध इंजीनियरिंग और ऊर्जा क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।

देवेन्द्र कुमार शर्मा ने इस पुरस्कार के लिए एक्वा फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और पुरस्कार को अपनी टीम के सदस्यों को समर्पित किया, जिन्होंने उनके 40 वर्ष के कार्यकाल के दौरान चुनौतीपूर्ण कार्य किए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुरस्कार छोटे शहरों और गांवों से बड़े सपने देखने वाले युवा पेशेवरों को भी प्रेरित करेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल: पूर्व प्रधान परस राम ने चंडीगढ़ PGI में तोड़ा दम, कुल्लू जिले में 17 दिन पहले हुआ था पति-पत्नी पर जानलेवा हमला

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पति-पत्नी पर जानलेवा हमला हुआ था। अब इस मामले में घायल पति ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है। आपको बता दें कि घायल परस राम का 17 दिन से चंडीगढ़ के पीजीआई में इलाज चल रहा था। इसी के साथ अब सोमवार […]

You May Like

Subscribe US Now