हिमाचल में 6 अक्तूबर से होने वाली सेना भर्ती रैली स्थगित, लेकिन पर जारी रहेगी रजिस्ट्रेशन

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

हिमाचल के जिला मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए भारतीय थल सेना की भर्ती कोरोना के कारण स्थगित कर दी गई है। भर्ती निर्देशक कर्नल एम राजाराजन ने कहा कि वर्ष 2020-21 की सेना की खुली भर्ती 06 से 14 अक्तूबर तक सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक/ स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, सैनिक तकनीकी (एविएशन), सैनिक तकनीकी (गोला बारूद परीक्षक) और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग सहयोगी) पदों के लिए होनी थी।

कोरोना के चलते केंद्र और राज्य सरकार से अनुमति नहीं मिली। इस कारण भर्ती स्थगित कर दी गई है। भर्ती जब भी होगी तो उसके लिए पुन: पंजीकरण नहीं किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने 20 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन किया होगा, उन्हें ही भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। युवा सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 20 सितंबर तक पंजीकरण कर सकेंगे। सेना मुख्यालय, केंद्र और राज्य सरकार से अनुमति मिलते ही भर्ती की तिथि के बारे में सूचित कर दिया जाएगा। भर्ती निर्देशक ने कहा कि युवा अभ्यास करते रहें। अल्प अवधि सूचना में भर्ती का तिथि घोषित हो सकती है। उम्मीदवार भर्ती के लिए किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें। दलाल गुमराह कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड और पारदर्शी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Horoscope Today | Horoscope 16 September 2020 | Aaj Ka Rashifal | दैनिक राशिफल 16 सितम्बर 2020

पढ़ें 16 September 2020 Rashifal चंद्र राशि पर आधारित दैनिक राशिफल। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। प्रत्येक राशि का राशिफल […]

Subscribe US Now