अगर आपको भी रहती हैं गैस की समस्या, तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे…

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

उम्र चाहे छोटी हो या बड़ी पेट में गैस बनने की समस्या किसी को भी कभी भी परेशान कर सकती है। कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि सीने में भी दर्द होने लगता है। गैस सिर में चढ़ जाती है और उल्टियां तक आने लगती हैं। एसीडिटी की समस्या को घरेलू उपायों के जरिए खत्म किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताने जा रहे हैं। 

हींग: हींग, खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है। साथ ही ये गैस की समस्या को दूर करने में भी कारगर होता है। गैस, एसिडिटी की समस्या को काबू करने में हींग का सेवन बहुत कारगर है। एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पीने से एसिडिटी की समस्या से राहत पाई जा सकती है। 

दालचीनी: दालचीनी का सेवन करने से गैस की समस्या दूर रहती है।  दालचीनी को पानी में उबालकर और उस पानी को पीने से गैस की समस्या में राहत मिलती है। 

लहसुन: लहसुन भी गैस की समस्या से निजात दिलाता है। एसीडिटी के लिए आप कच्चे लहसुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

काली मिर्च: काली मिर्च भी गैस की समस्या को खत्म कर सकती है। काली मिर्च की चाय गैस के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। 

जीरा: पैट गैस की समस्या है तो जीरा आपके लिए बहुत काम का है। जीरे को आप सलाद, सूप, दही, और काला नमक के साथ मिलाकर शिकंजी बना सकते हैं। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल 1 जून 2021, Aaj Ka Rashifal 1 June 2021: इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, वृश्चिक, मकर रहें सतर्क

 आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज श्री हनुमान जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। मंगलवार 1 जून 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक […]

Subscribe US Now