इस देश में बनाया जा रहा गायों के लिए शौचालय, जानिए पूरा मामला

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second

कोई भी व्यक्ति अगर ये सुने कि किसी देश में पशुओं के लिए शौचालय बनाये जा रहे है, तो अवश्य ही वह हैरान हो जायेगा। लेकिन यह बात सच है कि स्वछता मिशन के तहत नीदरलैंड में गायों के लिए टॉयलेट बनाए जा रहे हैं। इस बात को पढ़ने या सुनने के बाद कोई भी यही पूछेगा कि आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है?

बताया जा रहा है कि यह गाय के लिए टॉयलेट इसलिए बनाए जा रहे हैं, ताकि अमोनिया से होने वाला प्रदूषण कम हो सके। डच वैज्ञानिक हेंक हेन्सकैंप के मुताबिक गायों के लिए एक नई यूरिनल डिवाइस भी बनाई है। खेती के क्षेत्र में विश्व में नीदरलैंड दूसरे स्थान पर है और हेंक के फार्म में इस यूरिनल डिवाइस की मदद से रोजाना 15 से 20 लीटर गोमूत्र एकत्रित होता है। इसी लेकर उन्होंने एक परीक्षण में पाया था कि गाय के यूरिन से निकलने वाला अमोनिया पर्यावरण को प्रदूषित करने में सक्षम है।

यह डिवाइस खुले मैदान में यूरिन करने के बाद उत्पन्न अमोनिया की मात्रा को आधे से भी अधिक कम कर देती है। हक ने बताया कि यदि पर्याप्त साधन हों तो हम इस समस्या से निपटा जा सकता है। उन्होंने बताया कि गाय को यह आदत सिखानी होती है कि वे यूरिन टॉयलेट बॉक्स में ही करें। अगर आप सिखाएं तो गाय टॉयलेट जाना भी सीख जाएगी। टॉयलेट्स का परीक्षण पूर्वी डच शहर डोटिनिचेम के पास एक फार्म में हो रहा है। जहां 58 में से 7 गाय टॉयलेट्स का इस्तेमाल करना सीख चुकी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल 7 जून 2021, Aaj Ka Rashifal 7 June 2021: इन जातकों की दिक्कत दूर होगी, ये पांच राशि वाले रहें बेहद अलर्ट

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943सूर्योदय 06.15, सूर्यास्त 06.28, ऋतु – ग्रीष्म ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी, सोमवार, 07 जून 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। […]

You May Like

Subscribe US Now