Corona Update: आज 207 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए, 3 की गई जान, यहां जाने पूरी डिटेल

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

मंगलवार को भी तीन लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। मंडी शिमला और बिलासपुर में तीन लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाईं हैं। वहीं मंगलवार को सामने आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज 207 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसी तरह से आज 205 कोरोना पॉजिटिव पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में अगर आज दिन की बात करें तो अब तक प्रदेश में कोरोना के 2 लाख 13 हजार 548 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से 2 लाख 08 हजार 305 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज तक 3582 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं प्रदेश में मौजूदा समय में 1642 एक्टिव केस हैं।

हिमाचल में हर रोज कोरोना संक्रमण से लोगों की जान जा रही है। हिमाचल में आज 11 जिलों में कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें मंडी जिला में 52, कांगड़ा में 46, हमीरपुर में 30, शिमला में 30, चंबा में 13, बिलासपुर में 11, ऊना में 11, कुल्लू में 7, लाहुल स्पीति में 3, सोलन में 3 और किन्नौर में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में मंडी से 88, चंबा से 31, शिमला से 28, हमीरपुर से 21, बिलासपुर से 11, सोलन से 9, किन्नौर से 7, कांगड़ा से 4, कुल्लू से 3 और लाहुल स्पीति से भी 3 कोरोना संक्रमित लोग पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1 सितंबर 1972 को हमीरपुर और ऊना जिला 12वें जिले के रूप में अस्तित्व में आया

आज के दिन बना था हिमाचल का हमीरपुर और ऊना जिला हिमाचल प्रदेश के ऊना और हमीरपुर जिले 49 साल पूरे कर बुधवार को स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। एक सितंबर 1972 को हमीरपुर और ऊना जिले के रूप में अस्तित्व में आए। कांगड़ा जिले के टुकड़े […]

You May Like

Subscribe US Now