हिमाचल प्रदेश में 21 जून से हर आयु वर्ग के लोगों को अब बिना स्लॉट बुक करवाए कोरोना वैक्सीन लगेगी

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

हिमाचल प्रदेश में 21 जून से हर आयु वर्ग के लोगों को अब बिना स्लॉट बुक करवाए कोरोना वैक्सीन लगेगी। अभी  तक युवाओं यानी 18 से 44 आयु वालों को वैक्सीन लगाने के लिए स्लॉट बुकिंग करवानी पड़ रही है। 21 जून से युवाओं के लिए भी स्लॉट बुकिंग करवाने का झंझट खत्म हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इससे वैक्सीनेशन को बढ़ावा मिलेगा। राज्य के पास अभी भी 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए 7 लाख से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।

ऐसे में 21 जून के बाद अब सभी एक ही श्रेणी में आ जाएंगे और यह 7 लाख डोज सभी आयु वर्ग को लगना शुरू हो जाएगी। युवाओं को स्लॉट बुक करवाने के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। कई लोगों की शिकायत है कि स्लॉट बुक नहीं हो रहे हैं और उनका वैक्सीन लगाने में नंबर आएगा या नहीं, ये सबसे बड़ी दुविधा है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि 21 जून के बाद सभी कैटागरी एक हो जाएगी और एक ही वैक्सीन की खेप 21 जून के बाद बिना स्लॉट बुकिंग के 18 से 44 साल के लोगों को भी वैक्सीन लगेगी। केंद्रों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल 16 जून 2021, Aaj Ka Rashifal 16 June 2021: इन छह राशि वालों को मिलेगी कामयाबी, इन्हें रहना होगा अलर्ट

 आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान श्री गणेश जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। बुधवार 16 जून 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से […]

You May Like

Subscribe US Now