आज का राशिफल 16 जून 2021, Aaj Ka Rashifal 16 June 2021: इन छह राशि वालों को मिलेगी कामयाबी, इन्हें रहना होगा अलर्ट

Vivek Sharma
0 0
Read Time:8 Minute, 15 Second

 आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान श्री गणेश जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। बुधवार 16 जून 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.27, सूर्यास्त 06.50, ऋतु – ग्रीष्म

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी, बुधवार, 16 जून 2021

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। खराब सेहत की वजह से आप अपने जरूरी कामों को नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपने शरीर को आराम दें, जिससे आप तरोताजा महसूस कर पाएं। जीवनशैली और रहन-सहन में बदलने लाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी हालात आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। अच्छी दिनचर्या की वजह से अपने स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा। अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं, वरना नुकसान हो सकता है। घर की सजावट पर भारी संख्या पर खर्च हो सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा, वरना पाचन क्रिया खराब हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन मन खराब रहेगा। जीवन साथी की सेहत भी चिंता का विषय बनी रहेगी।

कर्क राशि :– आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपकी सूझबूझ से कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। परिजनों और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। योजना अनुसार कार्य करने से सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई दुर्घटना भी हो सकती है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।

सिंह राशि :– आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुसी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंदी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद में पड़ सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि :– आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर सकेंगे। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। बिना कारण ही मन बैचेन रहेगा, जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा। शांति के लिए योग और ध्यान करने की कोशिश करें। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की वजह से मन परेशान रहेगा।

तुला राशि :– आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे भी अधिक रहेंगे, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक से खराब होने से मन उदास रहेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ेगा। अधिक कार्यभार होने से अधिक व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक राशि :– आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। सामाजिक कार्यों में सुयश मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा व प्रभाव की बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं, जिसकी सभी चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। यात्रा पर जाने से बचें।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से चिंतित रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। मित्रों-सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय का अच्छा इस्तेमाल होगा। वाद-विवाद और झगड़े के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा। जीवन साथी और माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

मकर राशि :– आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध से बचें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है। खान का ध्यान रखेंगे, तो सेहत अच्छी रहेगी। शरीर में ज्यादा ऊर्जा रहने के कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। जीवन को लेकर कोई कठोर फैसला कर सकते हैं। वाणी पर संयम बरतना जरूरी है। समाज के कार्यों में आज आप उत्साह के साथ भाग लेंगे।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक निवेश फायदेमंद होगा। धन संबंधित कार्य पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडऩे का मौका मिलेगा। सेहत में सुधार आने की संभावना है। किसी लंबी बीमारी से निजात मिलता दिखाई दे रहा है। गर्मी के मौसम में तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। पूरे दिन भागदौड़ रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल 17 जून 2021, Aaj Ka Rashifal 17 June 2021: इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क, मिथुन, वृश्चिक, मकर को होगा लाभ

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। गुरुवार 17 जून 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से […]

You May Like

Subscribe US Now