आज का राशिफल 13 जुलाई 2021, Aaj Ka Rashifal 13 July 2021: इन्हें मिलेगा भाग्य का साथ

Vivek Sharma
0 0
Read Time:11 Minute, 2 Second

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज अंजनिपुत्र श्री हनुमान जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। मंगलवार 13 जुलाई 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार?

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपको सेहत परेशानी हो सकती है। किसी कार्य के परिणाम सुखद नहीं होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में मन लगेगा। आपके परिवार वालों के लिए थोडी दिक्कत बढ़ सकती है। काफी खर्च हो सकता है।  खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। अनजान लोगों से लेनदेन न करें। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। कामकाजी लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दंपत्ति घूमने जाएंगे।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। परिवार के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। जीवनसाथी जरूरतों का ध्यान रखें। कारोबार में किसी तरह का नुकसान उठाना पड सकता है। परिवार के सदस्यों से अपनी समस्याओं पर जरूर चर्चा करें। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। व्यसनों से दूर रहें। वित्तीय निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम की शुरूआत न करें। खानपान को लेकर लापरवाही करने से बचें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। 

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है । कार्य क्षेत्र में बाधा आ सकती है। माता-पिता की सेवा करने से शुभफलों की प्राप्ति होगी। कोई भी काम प्रारंभ करने से पहले बड़ों से सलाह जरूर ले। सगे संबंधियों के साथ विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से  भरा हो सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। किसी कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।  आज अच्छे कार्यो पर आपका धन खर्च होगा। आज स्वस्थ्य को लेकर चिंता में रहेंगे। किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में जल्दबाजी न करें। जरूरी फैसले लेने से पहले परिवार के लोगों से चर्चा जरूर करें। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं।  रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। प्रसन्न रहेंगे। तनाव दूर हो सकता है। पूजापाठ में मन लगेगा। दिन अच्छा गुजरेगा। कारोबार में लाभ होने की संभावना है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आप काफी खुश रहेंगे। आज आप बहुत अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। परिवार के बुजुर्गों की देखभाल करनी पड़ सकती है। आज आपकी किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ होने की संभावना है। आज अपने मित्रों के साथ दिन बिताएं। आफिस का माहौल अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करें। आज आप अपने पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट दें। रिश्ता तय हो सकता है। दंपत्ति खुश रहेंगे। तनाव दूर होगा। 

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपका दिन सामान्य रूप से गुजरेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कमी का सामना करना पडेगा। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।  कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। खुशखबरी मिल सकती है। नए काम को लेकर धैर्य रखें। खानपान का ध्यान रखें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लेनदेन करते समय सावधान रहें। उधार न दें। वाणी पर संयम रखना होगा। किसी से विवाद होने की आशंका है। दंपत्तियों के बीच सामंजस्य रहेगा। 

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

छात्रों का पढ़ने में मन लगेगा। आज आपको अपनी क्षमता के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। आप आज अपने सभी कार्य जोश के साथ करेंगे। सेहत खराब होने के कारण व्यवहार में चिड़चिड़ापन रहेगा। कामकाजी लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। पदोन्नति और तबादले की सूचना मिलेगी। प्रभु की आराधना मेें मन लगेगा। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा। कुसंगति से दूर रहें।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

कारोबार में निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त नही मिल पायेगा। कार्य क्षेत्र मे भी किसी तरह से नुकसान उठाना पड सकता है। पूजा पाठ करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। दिन आपके लिए ठीक रहेगा। पुराने मामले सुलझ सकते हैं। जमीन जायदाद को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होने की आशंका है।अनजान लोगों से सावधान रहें। आज रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। दंपत्ति घूमने के लिए जा सकते हैं। 

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको  परिवार के बडे बुजुर्गों से सहयोग प्राप्त होगा। कुसंगति को त्यागें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय के नए साधन मिलेंगे। मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। नया काम शुरू करेंगे। दिनभर प्रसन्नता के अवसर मिलेंगे। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। तनाव दूर होगा। छात्रों को मेहनत करनी होगी। नौकरीपेशा लोगों का किसी से विवाद हो सकता है। 

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन उलझन में बीतेगा। शासकीय कार्य लंबित रहेंगे। रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। आज आपके स्वभाव में क्रोध अधिकता बनी रहेगी। विपरीत परिस्थिति निर्मित हो सकती है। वाहन सावधान से चलाएं। चोट लग सकती है। अपने पार्टनर के लिए कुछ समय निकालें। आप पर कोई आरोप लग सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको शांत रहने का प्रयास करना चाहिए। तनाव की स्थिति से बचने का प्रयास करें। दफ्तर का माहौल अनुकूल रहेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार में लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं।मान सम्मान बढ़ेगा।  स्वभाव में चिडचिडापन और हठीपन देखने को मिलेगा। इसके चलते  आप खुद का नुकसान कर सकते हैं। आपको पूर्व के निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा । युवाओं को सफलता मिलेगी। पुराने मामलों का समाधान होगा। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। किसी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए काफी परिश्रम करना पड़ेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपका परेशानियों भरा रहेगा। आपको किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की परेशानी के चलते उलझन में रहेंगे।  सेहत संबंधी दिक्कतों से जूझना पड सकता है। मन में दूसरों के प्रति मदद करने की भावना पैदा होगी। अपनी जिम्मेदारी पूरा करने काप्रयास करें। पदोन्नति मिल सकती है। किसी से विवाद होने की आशंका है। खर्च अधिक होगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। लेनदेन करते समय पूरी जानकारी हासिल करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमापूर्ण समारोह में हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर […]

You May Like

Subscribe US Now