मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो गीत जारी किया

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

Link
[wpaudio url=”https://spaka.in/cm-releases-video-song-based-on-welfare-schemes.mp3″ text=”Artist – Song” dl=”0″] मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां महादेव स्टूडियो के बैनर तले निर्मित वीडियो गीत ‘म्हारा शोभला माणू जय राम ठाकुर’ जारी किया। इस गीत को पहाड़ी गायक नरेश भारद्वाज ने गाया है। मुख्यमंत्री ने नरेश भारद्वाज और उनकी टीम के सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह गीत पहाड़ी संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ इनके संरक्षण में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि कलाकारों ने प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला है। गायक नरेश भारद्वाज ने वीडियो गीत जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह गीत विंक म्यूजिक, सावन, स्पाॅटिफाई म्यूजिक और gaana.com जैसे विभिन्न प्लेटफाॅर्म पर उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता, वीडियो गीत के निर्माता युवराज भारद्वाज, फोटोग्राफी निदेशक राजेश कुमार, वीडियो संपादक प्रवीण भट्टी सहित अन्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल 4 जुलाई 2021, Aaj Ka Rashifal 4 July 2021: ये जातक सावधानी से बातचीत करें, इन्हें मिलेगी कामयाबी

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान सूर्यदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। रविवार 4 जुलाई 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक […]

You May Like

Subscribe US Now