शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 333 नए मामले सामने आए : मंडी-कांगड़ा में बिगड़े हालात

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

एक्टिव मरीजों को आंकड़ा 2700 से पार हो गया है। हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।


एक्टिव मरीजों को आंकड़ा 2700 से पार हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 333 नए मामले सामने आए । बीते तीन दिनों की बात की जाए तो राज्य में 300 से अधिक नए मामले आए हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 96, कांगड़ा में 90, बिलासपुर में 24, चंबा में 59, हमीरपुर में आठ, किन्नौर में एक, कुल्लू में सात, लाहुल-स्पीति में आठ, शिमला में 27, सिरमौर में सात, सोलन में पांच और ऊना में एक नया मामला सामने आया है। राज्य में 244 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

चंबा में 62, मंडी में 81, शिमला में 31, हमीरपुर में 21, कांगड़ा में 24 ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश में नए मामले आने के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 2748 तक पहुंच गई है। जिला बार एक्टिव मरीजों की बात की जाए तो बिलासपुर में 189, चंबा में 680, हमीरपुर में 275, कांगड़ा में 472, किन्नौर में 30, कुल्लू में 158, लाहुल-स्पीति में 62, मंडी में 461, शिमला में 351, सिरमौर में 32, सोलन में 36, और ऊना में 38 एक्टिव मरीज चल रहे है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रहीं है। खासतौर पर चंबा, मंडी, कांगड़ा व शिमला में फिर हालात बिगडऩे लगे है।

मंडी में शुक्रवार को एक संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना से मारने वालों की संख्या अब 3528 तक पहुंच गई है। बिलासपुर में 80, चंबा 152, हमीरपुर 257, कांगड़ा में 1046, किन्नौर में 38, कुल्लू में 154, लाहुल-स्पीति में 18, मंडी में 406, शिमला में 608, सिरमौर में 210, सोलन में 314 और ऊना में 245 लोगों की मौत हो चुकी है

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2024 में खत्म होगा पंजाब से समझौता,शानन प्रोजेक्ट वापस लेगी हिमाचल सरकार,जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाएगी सरकार

जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में स्थित विद्युत शानन परियोजना को सरकार हिमाचल के नाम करवाएगी। वहीं, 2024 में पंजाब के साथ समझौता खत्म होने के बाद इस प्रक्रिया पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सदन में ऊर्जा मंत्री ने यह ऐलान किया। विधायक प्रकाश राणा के सवाल पर उन्होंने कहा कि […]

You May Like

Subscribe US Now