हिमाचल: रात को लिफ्ट नहीं मिली तो ज्वालामुखी (कांगड़ा)की बस ले उड़ा शोघी (शिमला) ट्रक चालक, गिरफ्तार

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

ज्वालामुखी (कांगड़ा). हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से शिमला जाने के लिए लिफ्ट नहीं मिली तो शिमला के शोघी का व्यक्ति ज्वालामुखी बस अड्डे में खड़ी देहरा डिपो की बस को ही उड़ा ले गया. यह घटना रविवार देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच हुई. आरोपी पेशे से ट्रक चालक है. उसे दाड़लाघाट में गिरफ्तार किया गया. इस बारे में बस अड्डा ज्वालामुखी के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने थाने में मामला दर्ज करवाया. डीएसपी तिलकराज ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है.

पुलिस में दर्ज शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि ज्वालामुखी बस अड्डे से अज्ञात व्यक्ति देर रात लगभग एक से डेढ़ बजे परिवहन निगम के देहरा डिपो की एक बस (एचपी-36 सी-8326) को कहीं ले गया है. यह बस ज्वालामुखी-चंडीगढ़ रूट पर चलती है. थाना प्रभारी जीत सिंह ने एएसआई बलदेव शर्मा और टीम के साथ तुरंत मामले की छानबीन शुरू की. मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली है. शिमला तक थानों में बस चोरी की सूचना वायरलेस से पहुंचाई. इसके बाद पुलिस ने बस को ले जाने वाले व्यक्ति को दाड़लाघाट में पकड़ लिया.

शिमला शोघी का रहने वाला था

थाना प्रभारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार निवासी शोघी (शिमला) के रूप में हुई है. व्यक्ति बैजनाथ, बज्रेश्वरी और ज्वालाजी मंदिर दर्शनों के लिए आया था. ज्वालाजी में देर रात बस अड्डे पर पहुंचा और शिमला जाने के लिए लिफ्ट की तलाश करने लगा. लिफ्ट न मिलने पर वह ज्वालामुखी बस अड्डे में खड़ी देहरा डिपो की बस को ही ले गया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बस को भी कब्जे में ले लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल 7 जुलाई 2021, Aaj Ka Rashifal 7 July 2021: इन जातकों को मिलेगा मान-सम्मान, ये जोखिम को टालें

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान श्री गणेश जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। बुधवार 7 जुलाई 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से […]

You May Like

Subscribe US Now