अगर आपको भी घटाना है तेजी से वजन, तो आजमाएं ये तरीके, जल्द दिखेगा फर्क

Vivek Sharma
0 0
Read Time:4 Minute, 4 Second

आजकल वर्क फ्रॉम होम के कारण लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है और जंक फूड का सेवन बढ़ गया है।

आजकल वर्क फ्रॉम होम के कारण लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है और जंक फूड का सेवन बढ़ गया है। जो मोटापा बढ़ने का एक प्रमुख कारण है। ऐसे में खुद सेहतमंद रखने और बढ़ते वजन की समस्या को खुद से दूर रखने के लिए अपने नाश्ते में ये चीजे शामिल कर सकते है। आइये जानते है इन चीजो के बारें में…

भीगे हुए ओट्स
बहुत से लोग इस बात से अनजान होंगे कि पके हुए ओट्स की तुलना में भिगोए हुए ओट्स ज्‍यादा अच्छे और स्वस्थ होते हैं। भीगे हुए ओट्स’ पौष्टिक होने के साथ-साथ आपका मोटापा घटाने में भी मदद करते हैं। तो देर किस बात कि आइए जानते हैं मोटापा कम करने के लिए कैसे तैयार करें अपने नाश्ते में ये भीगे हुए ओट्स।

किसी व्यक्ति का शरीर का वजन, सामान्य से अधिक हो जाता तो उसे मोटापा कहते हैं। आप रोज जितनी कैलोरी भोजन के रूप में लेते हैं, जब आपका शरीर रोज उतनी खर्च नहीं कर पाता है, तो शरीर में अतिरिक्त कैलोरी फैट के रूप में जमा होने लगता है, जिससे शरीर का वजन बढ़ने लगता है।

रात को भिगोए ओट्स पोषक तत्‍वों से भरपूर भी माने जाते हैं। इस तरह के ओट्स खाने से आपका वजन तेजी से कम होता है। ओट्स में मौजूद स्टार्च लंबे समय तक गीला रहने के कारण टूट जाता है, जिससे ओट्स में एसिटिक एसिड कम हो जाता है। इससे यह आसानी से पचने योग्य हो जाता है। भीगे हुए ओट्स आपको तेजी से वजन घटाने में भी मदद करते हैं।

भीगे हुए ओट्स बनाने की आसान रेसिपी
सबसे पहले आप उन्हें रातभर अपने पसंदीदा तरल पदार्थ जैसे- दूध, पानी, बादाम का दूध, नारियल का दूध, दही आदि के साथ भिगोकर रख दें। इसके बाद आप इसमें सुबह कुछ फल जैसे केला, अंगूर, अनार, अनानास, कीवी, संतरे, स्ट्रॉबेरी, आदि के साथ कुछ नट्स भी डाल सकते हैं। ओट्स में फल और नट्स शामिल करने से ये और अधिक टेस्टी और स्वास्थ्यवर्धक बन जाते हैं।

यदि आप नमकील ओट्स पसंद करते हैं, तो आप ओट्स में नमक और मसाले डाल सकते हैं। इसके लिए ओट्स को घी, जीरा और सरसों के साथ भिगो दें। आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार मसाले डालकर पका सकते हैं।

मोटापे से छुटकारा के लिए हल्दी का सेवन
हल्दी में विटामीन बी, सी, पौटेशियम, आयरन, ओमेगा- 3 फेटीऐसिड, एल्फा लिने लोयिक ऐसिड तथा फायबर्स आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, तथा अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मदद करता है।

मोटापे से छुटकारा के लिए रागी का इस्तेमाल
रागी को अपने रोज के भोजन में शामिल करें। मोटापे को कम करने के लिए यह एक बेहतर खाद्य पदार्थ है। यह पाचन की क्रिया को धीमा करता है, जिससे कार्बोहाइड्रेट को शरीर में अवशोषित होने में ज्यादा समय लगता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Horoscope : आज का राशिफल, बुधवार, 02 सितंबर 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

मेष : कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आज आपके और आपके प्यार के […]

Subscribe US Now