मुख्यमंत्री का ऐलान, हॉकी प्लेयर वरुण को डीएसपी का पद देंगे ,एक करोड़ भी देगी सरकार

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ऐलान, डीएसपी का पद भी देंगे

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी डलहौजी के वरुण को हिमाचल सरकार एक करोड़ रुपए की नकद इनामी राशि देगी। इसके साथ सरकार उनको योग्यता के अनुसार प्रदेश पुलिस में डीएसपी का पद भी देगी। यह ऐलान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा में किया। उन्होंने कहा कि वरुण मूल रूप से चंबा जिला के डलहौजी के रहने वाले हैं, जिनका परिवार अभी जालंधर में रहता है। हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि हिमाचली युवा उस भारतीय हॉकी टीम का सदस्य है, जिसने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। सदन में दिए अपने वक्तव्य में सीएम ने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पद जीतने वाले हिमाचली खिलाड़ी को दो करोड़ रुपए की इनामी राशि देने का ऐलान किया गया है।

 इसके बाद रजत पदक जीतने वाले को पहले एक करोड़ रुपए दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब एक करोड़ 20 लाख रुपए करेंगे। वहीं कांस्य पद विजेता को 50 लाख रुपए की बजाय अब एक करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी, जिससे खिलाडि़यों को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ इन खिलाडि़यों को यहां पर नौकरी देने का प्रावधान भी सरकार ने रखा है। उन्होंने बताया कि अभी वरुण भारत पैट्रोलियम में कार्यरत है। डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने कहा कि वरुण डलहौजी का रहने वाला है और गद्दी समुदाय से ताल्लुख रखता है। सुबह ही फोन पर उनकी बात हुई, जिनको सरकार की तरफ से भी उन्होंने बधाई दी है। प्रतिभाशाली बच्चा है, जिसने पहले भी कई पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि डलहौजी में खिलाडि़यों को प्रशिक्षण देने के लिए अकादमी खोली जानी चाहिए, क्योंकि वहां पर कई प्रतिभाएं हैं। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने भी बॉक्सिंग खिलाड़ी को बधाई दिए जाने को कहा, वहीं सुखविंद्र सिंह ने कहा कि राशि बढ़ाने का ऐलान खिलाडि़यों को प्रोत्साहन देगा। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि नाहन के बाद चंबा में भी अकादमी बनाने पर काम किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने रशिमा ठाकुर की पुस्तक का विमोचन किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रसिद्ध शिक्षाविद, कवयित्री एवं समाज सेविका रशिमा ठाकुर द्वारा लिखित काव्य पुस्तक ‘मेरी परवाज’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस काव्य पुस्तक के प्रकाशन के लिए लेखिका के प्रयासों की सराहना की तथा आशा व्यक्त की कि इस पुस्तक की कविताएं लोगों के दिलों […]

You May Like

Subscribe US Now