क्यों बंद हो गई है गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, जानिये कंपनी की तरफ से क्या मिला जवाब

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

क्या पिछले एक साल से आपके बैंक खाते में घरेलू एलपीजी की सब्सिडी नहीं आई है? अगर इसका जवाब हां है तो बता दें सरकार ने घरेलू गैस पर सब्सिडी देनी बंद कर दी है। इसकी सबसे बड़ी वजह मई 2020 से सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमतों में कोई अंतर नहीं है, इसलिए किसी भी ग्राहक को सब्सिडी की कोई राशि हस्तांतरित नहीं की जा रही है।

दरअसल तेल और गैस सेक्टर के लिए आधिकारिक सोशल मीडिया आधारित शिकायत निवारण मंच के ट्वीटर हैंडल @MoPNG e-Seva पर एक यूजर ने पूछा है, ‘ पिछले 1 साल से अधिक समय हो गया हैं लेकिन हमे एलपीजी गैस सिलिंडर की सब्सिडी नहीं मिली हैं मैने ऑनलाइन पोर्टल पे कम्प्लेन की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला ही !’

इस सवाल पर मंच की ओर से यह जवाब मिला, ‘ प्रिय ग्राहक, चूंकि 2020 मई से सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमतों में कोई अंतर नहीं है, इसलिए किसी भी ग्राहक को सब्सिडी की कोई राशि हस्तांतरित नहीं की जाती है।’

बता दें 1 मार्च 2014 में सब्सिडी वाले एक गैस सिलेंडर की कीमत 410.50 रुपये थी, जबकि गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 1080.5 रुपये। वहीं इस महीने की बात की जाए, तो शिमला मे ही एक सिलेंडर के दाम 981.50 रुपए तक पहुंच चुके हैं। जबकि देश की राजधानी दिल्ली में यह 98 रुपये कम यानी 884.5 रुपये का मिल रहा है। अगर इसी रफ्तार से दाम बढ़ते रहे तो अगले महीने ही कीमत 1000 के आंकड़े को छू सकती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के रघुनाथ का पधर में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के रघुनाथ का पधर में प्रदेश के पहले सरकारी क्षेत्र के 20 बिस्तरों की क्षमता वाले आदर्श नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के आदि युवाओं की नशे की लत छुड़ाने […]

You May Like

Subscribe US Now