राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने राज्यपाल से भेंट की

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

 हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।      
इस भेंट के दौरान राज्यपाल ने आयोग की विभिन्न गतिविधियों और प्रदेश में महिलाओं से सम्बन्धित मामलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिलाओं को नवाचारों के अतिरिक्त उनके अधिकारों के बारे में जागरुक करने के लिए अधिक कार्यशालाएं आयोजित करने पर बल दिया।      
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल एक शांतिपूर्ण राज्य है, लेकिन घरेलू हिंसा से सम्बन्धित मामले भी सामने आते हैं, जिस बारे में आयोग को अधिक संवेदनशील होने की आवश्यकता है।      
उन्होंने कहा कि आयोग को अधिकतर मामलों का अपने स्तर पर समाधान करने के प्रयास करने चाहिए ताकि लोगों को न्यायालय नहीं जाना पड़े। उन्होंने विवाह परामर्श सेवा का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि परामर्श सेवाओं ने इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने परामर्श सेवाएं प्रदान करने के लिए योग्य व्यक्तियों की सेवाएं लेनेे का भी सुझाव दिया।    
राज्यपाल ने महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनके कल्याण के लिए हिमाचल प्रदेश महिला आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और आयोग को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।    
डाॅ. डेजी ठाकुर ने राज्यपाल को आयोग की कार्य प्रणाली के बारे में अवगत करवाया।    
इस अवसर पर आयोग की सदस्य इंदु बाला और रत्न मंजरी नेगी भी उपस्थित थीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रॉपर्टी की बजह से ली मां-बाप, बहन और नानी की जान, 5 दिन के रिमांड पर

हरियाणा के रोहतक में हुईं 4 हत्याओं की गुत्थी सुलझ गई है। बेटी के नाम परिवार की सारी प्रॉपर्टी करने और आपसी कहासुनी के कारण बेटे ने ही अपने मां-बाप, बहन और नानी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मार दिया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू […]

Subscribe US Now