मेरा गुरू …. जीवन के इस सफ़र में , जो सीख मुझको दे गया , वो ही गुरू मेरा बना , वो ही गुरू मेरा बना ।

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 27 Second

मेरा गुरू ….
जीवन के इस सफ़र में , जो सीख मुझको दे गया , वो ही गुरू मेरा बना , वो ही गुरू मेरा बना ।
फूलों ने मुझको सिखाया , कैसे दुःख में खुश रहें । पानी ने मुझको सिखाया , कैसे अपनी राह चुनें ।
पेड़ों ने मुझको सिखाया , कैसे विनम्र हम बनें । एक लौ ने मुझको सिखाया , कैसे अंधेरे से लड़ें ।
मां ने मुझको सिखाया , कैसे प्यार सबसे करें । पिता ने मुझको सिखाया , कैसे दुष्टों से लड़ें ।
भाई ने मुझको सिखाया , कैसे रक्षक हम बनें । दोस्तों ने मुझको सिखाया , कैसे रिश्ते सार्थक करें ।
अध्यापक ने मुझको सिखाया , कैसे सच की राह चलें । संत ने मुझको सिखाया , कैसे क्रोध पर संयम रखें ।
हरिजन ने मुझको सिखाया , कैसे मन का मैल,साफ़ करें । तपस्वी ने मुझको सिखाया , कैसे लक्ष्य पाने को,तप करें । जन्म ने मुझको सिखाया , कैसे जीवन हम जियें । मृत्यु ने मुझको सिखाया , कैसे सबका त्याग करें ।
हर पल हर क्षण है गुरु , गुरु की महिमा, हम कैसे करें । हर दिन सिखाये, कुछ नया गुरू, गुरु की शरण मे , हम रहें ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंगलवार, 07 जुलाई का राशिफल: कैसा रहेगा आज आपका दिन, जानिए आज का भविष्यफल

श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया मंगलवार 07 जुलाई 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है आज आपके सितारे क्या कहते हैं मंगलवार का राशिफल युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942सूर्योदय 05.34, सूर्यास्त 07.06, ऋतु – वर्षा श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया, मंगलवार, […]

Subscribe US Now