हिमाचल: 4 September को स्कूल खोलने पर हो सकता है फैसला ,कैबिनेट बैठक में लेंगे Decision स्कूल खुलेंगे या नहीं

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second

राज्य मंत्रिमंडल की चार सितंबर को सचिवालय में होने जा रही बैठक में विद्यार्थियों के लिए स्कूल दोबारा खोलने का फैसला हो सकता है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने बीते माह विद्यार्थियों के लिए स्कूल पांच सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया था। अब हालात में कुछ सुधार होने पर नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दोबारा स्कूल खोलने की योजना है। शिक्षा विभाग ने इस बाबत प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। 

पड़ोसी राज्यों ने स्कूल खोल दिए हैं। ऐसे में अब हिमाचल सरकार भी इस बाबत विचार करने जा रही है। कक्षाओं की क्षमता के अनुसार 50 फीसदी विद्यार्थियों को एक कमरे में बैठाकर नियमित कक्षाएं लगाने का विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। विद्यार्थियों की अधिक संख्या वाले स्कूलों में वैकल्पिक दिनों में भी कक्षाएं लगाने का विकल्प प्रस्ताव में शामिल किया गया है। स्कूल खोलने के लिए माइक्रो प्लान बनाने की बात कही गई है। अब चार सितंबर को सरकार तय करेगी कि स्कूलों में विद्यार्थियों को छह सितंबर से बुलाया जाना है या नहीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्विद्यालय परीक्षा नियंत्रक को ईआरपी सिस्टम की खामियों को दुरुस्त करने व UG/PG के रिजल्ट जल्द निकालने की मांग को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा।

आज एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्विद्यालय परीक्षा नियंत्रक को ईआरपी सिस्टम की खामियों को दुरुस्त करने व UG/PG के रिजल्ट जल्द निकालने की मांग को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा।एक तरफ जहां विश्विद्यालय का ईआरपी सिस्टम छात्रों की समस्याओं को दूर करने की डींगे मारता है वहीं दूसरी औऱ […]

You May Like

Subscribe US Now