हिमाचल : रामपुर से दिल दहलाने वाला मामला आया सामने, न्यू रामपुर बस स्टैंड के पास चाटी पुल से सतलुज में 36 साल की महिला ने छलांग लगा दी।

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 14 Second

रामपुर। हिमाचल के रामपुर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को न्यू रामपुर बस स्टैंड के पास चाटी पुल से सतलुज में 36 साल की एक महिला ने छलांग लगा दी। इधर, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल के पास लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने महिला के नदी में कूदने की जानकारी पुलिस को दी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों के मदद से लापता महिला की तलाश जारी है। हालांकि, महिला के नदी में छलांग लगाने के वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार सुरेश कुमारी (36) पत्नी बबलू ठाकुर निवासी नोगा गांव निवासी ने शनिवार सुबह रामपुर बुशहर के नए बस स्टैंड के पास चाटी पुल से सतलुज में छलांग लगा दी। वहीं, घटना के बाद से महिला के परिजन स्तब्ध हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्यों बंद हो गई है गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, जानिये कंपनी की तरफ से क्या मिला जवाब

क्या पिछले एक साल से आपके बैंक खाते में घरेलू एलपीजी की सब्सिडी नहीं आई है? अगर इसका जवाब हां है तो बता दें सरकार ने घरेलू गैस पर सब्सिडी देनी बंद कर दी है। इसकी सबसे बड़ी वजह मई 2020 से सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमतों […]

You May Like

Subscribe US Now