पैरालिंपिक सिल्वर मैडल विजेता निषाद कुमार ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 29 Second

टोक्यो पैरालिंपिक में सिल्वर मैडल विजेता ऊना जिला के एथलीट निषाद कुमार ने आज यहां अपने परिजनों तथा अपने कोच नसीम अहमद के साथ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की।  
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निषाद कुमार को हिमाचल का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी व उन्हें सम्मानित किया तथा आगामी चैम्पियनशिप के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उन्हें हर सम्भव सहायता और सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेलों के विकास को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। 
निषाद कुमार ने मुख्यमंत्री को पैरालिंपिक और खेल से सम्बन्धित विभिन्न तैयारियों के बारे अवगत करवाया। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, खेल एवं युवा सेवाएं सचिव एस.एस.गुलेरिया तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल 7 सितंबर 2021 Aaj Ka Rashifal 7 September 2021 : मंगलवार को इन राशियों पर होगी बजरंगबली की कृपा, होगा बड़ा लाभ

भाद्र कृष्ण पक्ष – अमावस्या तिथि, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने के साथ ही साध्य योग रहेगा। आज सुबह 6.21 बजे तक अमावस्या की स्थिति रहेगी तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो जाएगी।   चंद्र का गोचर कन्या राशि पर होगा।। जानिए आज मंगलवार को श्री हनुमान जी की कृपा किन जातकों पर […]

Subscribe US Now