बिलासपुर के कंदरौर पुल पर एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। जाने पूरा मामला

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

युवक ने कंदरौर पुल से छलांग लगा आत्महत्या का किया प्रयास

बिलासपुर के कंदरौर पुल पर बुधवार को एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। जैसे ही युवक ने पुल के ऊपर छलांग लगाने का प्रयास किया स्थानीय लोगों ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया है।

 बिलासपुर के कंदरौर पुल पर बुधवार को एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। जैसे ही युवक ने पुल के ऊपर छलांग लगाने का प्रयास किया स्थानीय लोगों ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर हर पहलू की जांच कर रही है कि आखिर क्या कारण था कि युवक आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया।

बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे एक युवक कंदरौर पुल पर काफी समय से टहल रहा था। ऐसे में स्थानीय लोगों की नजर उक्त युवक पर पड़ी। युवक ने देखते-देखते पुल से छलांग लगाने का प्रयास किया। पुल के ऊपर से गुजर रहे लोगों ने युवक को ऐसा करते देख लिया और युवक को छलांग लगाने से पहले ही पकड़ लिया। इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा बिलासपुर पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

युवक की पहचान और पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक इस तरह का कदम उठाने पर क्यों मजबूर हुआ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के प्रबन्धों की समीक्षा के लिए सर्वदलीय बैठक आयोजित

16 सितम्बर, 2021 से भारत के राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रबन्धों की समीक्षा के लिए आज यहां सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष को मनाने के लिए […]

You May Like

Subscribe US Now