Read Time:1 Minute, 2 Second
45 प्लस के लिए टीकाकरण अभियान की अवधि 14 जुलाई तक बढ़ी
ऊना, 10 जुलाई – विदेश जाने वालों की सुविधा के लिए कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाने के लिए मंगलवार 13 जुलाई को विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमण कुमार शर्मा ने बताया कि विदेश जाने वाले नागरिक जो कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ लगवा चुके हैं, वे 13 जुलाई को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में टीकाकरण की दूसरी डोज़ लगवा सकते हैं।सीएमओ डॉ रमण कुमार शर्मा ने बताया कि 45 प्लस वर्ग के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की अवधि को 14 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
Post Views:
262


