कल लगने जा रहा है साल का तीसरा चंद्र ग्रहण, जानें समय, और सूतक काल

Vivek Sharma
0 0
Read Time:2 Minute, 53 Second

कल रविवार यानि 5 जुलाई को साल का तीसरा चंद्रग्रहण लगेगा। इसी दिन गुरु पूर्णिमा भी है। यह लगातार तीसरी साल है जब गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है।

 कल रविवार यानि 5 जुलाई को साल का तीसरा चंद्रग्रहण लगेगा। इसी दिन गुरु पूर्णिमा भी है। यह लगातार तीसरी साल है जब गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है। और ये साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लग रहा हैं। यह चंद्र ग्रहण धनु राशि में लग रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्य मिथुन राशि में होगें और पूर्णिमा तिथि रहेगी। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो एक माह में दो या उससे अधिक ग्रहण पड़ने को शुभ नहीं माना जाता है।

सूतक काल: सूतक काल के दौरान किसी भी प्रकार के धार्मिक और शुभ कार्य करने का मनाही होती हैं। 5 जुलाई को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इस कारण से इसका सूतक काल नहीं माना जा सकेगा।  माना जाता है कि ग्रहण के समय सूर्य और चंद्रमा पीड़ित हो जाते हैं, लेकिन इस चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह ग्रहण उपछाया ग्रहण है। इसमें सूतक काल मान्य नहीं होता है।

किन देशों में देखा जाएगा चंद्र ग्रहण-

5 जुलाई को होने वाला यह चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई  देगा। बता दें, इस दिन गुरु पुर्णिमा का पर्व भी है।

चंद्र ग्रहण का समय-
यह ग्रहण 5 जुलाई को सुबह 8 बजकर 38 मिनट से आरंभ होगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 2 घंटा 43 मिनट और 24 सेकेंड होगी। 

क्या होता है चंद्र ग्रहण-
ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है। ग्रहण को ऐसे समझ सकते हैं कि ‘चंद्र ग्रहण’ तब होता है जब चंद्रमा और सूर्य के मध्य पृथ्वी आ जाती है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन पड़ता है।चौथा उप छाया चंद्रग्रहण 29 नवंबर को लगेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आग होती , तो बुझ जाती , आह होती , तो निकल जाती ,

आग होती , तो बुझ जाती , आह होती , तो निकल जाती , क्या तुम्हें ख़बर है, ये क्या है ? प्यास होती , तो पी लेते , राह होती , तो चल देते ,क्या जानें हम ,कि ये क्या है …. दर्द होता , तो दब जाता , […]

You May Like

Subscribe US Now