Horoscope Today 14 August 2021 आज का राशिफल 14 अगस्त 2021: शनिवार को बन रहा है शुभ योग

Vivek Sharma
0 0
Read Time:9 Minute, 30 Second

श्रावण शुक्ल पक्ष – षष्ठी तिथि, आज रवियोग, सर्वार्थ सिद्धि योग की  स्थिति बन रही है। चित्रा नक्षत्र होने के साथ ही शुभ योग रहेगा। चंद्र का गोचर तुला राशि पर होगा।  जानिए आज शनिवार को भगवान शनिदेव जी की विशेष कृपा किन जातकों पर होगी। आइए यहां जानते हैं। शनिवार 14 अगस्त 2021 के राशिफल के बारे में….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का नार्मल रहेगा। शांत रहने के लिए ईश्वर का नाम-स्मरण, आध्यात्मिक पठन की प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बोलचाल पर संयम रखें। सेहत में भी उतार-चढ़ाव आएगा। कार्य स्थल पर भी अफसरों की वजह से परेशान हो सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। आपको कार्य में कामयाबी मिलेगी। आज आपका मन भी प्रसन्नता का अनुभव करेगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कारोबार में आपको यश की प्राप्ति होगी। आपके काम की सराहना होगी। सभी जिम्मेदारियों काे निभा पाएंगे। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।अचानक धनलाभ के योग बनेंगे। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

किसी भी विवाद में दूर रहें। सेहत ठीक रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। जोखिम न लें। छात्रों को सुखद सूचना मिलेगी। काम पूरे होंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी काम की सराहना होगी। खर्च अधिक होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी से मतभेद हो सकते हैं। कुसंगति से बचें। जोखिम न लें। संतन पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन बेहतर रहेगा। सकारात्मक सूचना मिलने से मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। परिवार के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। सेहत ठीक रहेगी। अपना अड़ियल रवैया छोडऩा होगा। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगी। क्रोध करने से बचें। धन लाभ होने की संभावना है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 आज का दिन शानदार रहेगा। इन्हें धन लाभ होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। घर का वातावरण अनुकूल रहेगा। दफ्तर में सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, कार्य सफल होंगे। जोखिम न लें। कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप विचलित रहेंगे। धर्म-कर्म  की ओर रुझान रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकालना होगा। वाणी पर संयम रखें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। व्यवसाय चलेगा और  आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।  हालांकि बेवजह खर्च अधिक होंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। नई योजनाओं पर चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में लगन से काम करें। आप ज्यादातर कार्यों को पूरा करेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। सभी कार्य सफल होंगे।  सामाजिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा ।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

दफ्तर में परेशानी हो सकती है। आज के दिन नौकरी में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आज आपको वाहन चलाने और बाहर जाने में भी सावधानी रखना होगा। चोट लगने की आशंका है। छात्रवर्ग प्रसन्न रहेगा। पुराना कर्ज़ चुकाने में सफल रहेंगे। आज आप सामाजिक कार्य कर सकते हैं। युवाओं के लिए दिन सफलता वाला साबित हो सकता है। यात्रा कर सकते हैं। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

धन संबंधी सामान्य रहेगी। अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आज अपने लंबित कार्य पूर्ण करें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यवसायी कारोबार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। आपको पारिवारिक सहयोग मिलेगा। छात्रों को फायदा होगा। बेवजह खर्च हो सकते हैं। कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। जोखिम न लें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपका कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है। छात्रों का दिन सामान्य रहेगा। तनाव न लें। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। किसी से मतभेद हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। जोखिम लेने से बचें। आज आप का दिन सामान्य ढंग से गुजरेगा। धार्मिक कार्य कर सकते हैं। दफ्तर में माहौल ठीक रहेगा। घूमने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। कई लोगों से मुलाकात होगी। नई जानकारी मिलेगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

 आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। बुजुर्गों की सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ज्यादा काम का बोझ न लें। अचल संपत्ति से जुड़े मसले हल होंगे। परिवार के सहयोग से आपका काम पूरा होगा।किसी फैसले को लेकर जल्दबाजी न करें। सेहत बिगड़ सकती है। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी काम को न टालें। 

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज के दिन बेवजह खर्च से बचें। बचत की प्रवृत्ति को बढ़ाएं। अपने आसपास खुशनुमा माहौल रखने का प्रयास करें। दफ्तर में किसी वजह से तनाव बढ़ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सामाजिक कार्य कर सकते हैं। आज का दिन ठीक रहेगा।धन लाभ के योग हैं। किसी काम में आ रही कठिनाई परिवार के सहयोग से दूर होगी। साझेदारों से सतर्क रहें। यात्रा करने से बचें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आप बेहद खुश रहेंगे। आपको कार्य में लाभ होगा। सभी जवाबदारी पूरी करेंगे। खानपान का ध्यान रखें। विरोधियों से दूरी बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी।छात्रों को ज्यादा मेहनत करना होगा। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जोखिम लेने से बचें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 333 नए मामले सामने आए : मंडी-कांगड़ा में बिगड़े हालात

एक्टिव मरीजों को आंकड़ा 2700 से पार हो गया है। हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक्टिव मरीजों को आंकड़ा 2700 से पार हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 333 नए मामले सामने आए । बीते तीन दिनों की […]

You May Like

Subscribe US Now