आज का राशिफल 29 मई 2021, Aaj Ka Rashifal 29 May 2021: इन पांच राशि वालों का दिन है खास, जानें किन पर होगी शनिकृपा

Vivek Sharma
0 0
Read Time:12 Minute, 42 Second

 आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज न्यायाधिपति भगवान श्री शनिदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। शनिवार 29 मई 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

आज का शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर

 मेष राशिफल 29 मई 2021

आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा होंगे। आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। ज्यादा खर्च के कारण आपका बजट प्रभावित हो सकता है। विद्यार्थियों को लाभ होगा। अचानक किसी से विवाद भी होने की आशंका है। बिना मांगें किसी को सलाह न दें। आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। आज का दिन अच्छा बीतेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। 

वृषभ राशिफल 29 मई 2021

आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से होगी। दफ्तर में काम का दबाव कम रहेगा। समय पर सभी कार्य पूरे कर पाएंगे। दिनभर सकारात्मक रहेंगे। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उधार से मुक्ति मिलेगी। निजी चर्चा करते समय बेहद सावधान रहें। विरोधी पक्ष शांत रहेगा। बुजुर्गों के सेहत संबंधी परशानी हो सकती है। आपका काम आगे बढ़ेगा। जरूरी खर्च कर सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। दंपत्तियों को  बाहर जाना पड़ सकता है। निजी चर्चा हर किसी से न करें। लेनदेन करते समय सतर्क रहें।

मिथुन राशिफल 29 मई 2021

आज खर्च ज्यादा होगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। आपका कारोबार सामान्य  रहेगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आलस्य करने से बचें। किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। किसी मारपीट की नौबत आ सकती है। तनाव में रहेंगे। अपशब्दों शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। नौकरीपेशा का तबादला हो सकता है। किसी जिम्मेदारी को पूरा कर पाने में असमर्थता महसूस कर सकते हैं। जोखिम वाले कार्य न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है। आपको धन लाभ होने की संभावना है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशिफल 29 मई 2021

आज आप प्रसन्न रहेंगे। शासकीय मामले आगे बढ़ेंगे। कारोबार संबंधी दिक्कतें दूर होने की संभावना हैं। कर्ज चुकाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको सत्संग का लाभ मिलेगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह से आपकी परेशानी दूर होगी। वित्तीय निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। आज आपके कार्य मनोनुकूल होंगे। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। नौकरी परिवर्तन कर सकते हैं। आमदनी के नए मौके मिलेंगे। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। संतान पक्ष की समस्या दूर कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आपको खुशखबरी मिलेगी।

सिंह राशिफल 29 मई 2021

आज आपको बेहद सावधान रहना होगा। कारोबार में कुछ घाटा  हो सकता है। काम ज्यादा रहेगा। दफ्तर की जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। आज थकान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को लाभ होगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। नए कारोबारी संबंध बनेंगे। आप आज धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। सामाजिक कार्यों में  खर्च कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। लाइफ पार्टनर की बातों को मानें। मित्रों  का सहयोग रहेगा। सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। अचानक कहीं जाना पड़ता है। 

कन्या राशिफल 29 मई 2021

युवाओं को सफलता मिलेगी। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। लेनदेन करते समय बेहद सतर्क रहें। विरोधियों की हरकतों पर नजर रखें। किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। आपको आध्यात्मिक लाभ होगा। उधार की रकम चुका सकते हैं। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। किसी से मतभेद सुलझेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपका दिन आज शानदार रहेगा। आपको बड़ा लाभ हो सकता है। दिनभर सकारात्मक रहेंगे। आपके व्यवहार में परिवर्तन दिखाई देगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य आगे बढ़ेगा। कारोबार में उन्नति होगी। आपकी कार्ययोजना फलीभूत होगी। धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। 

तुला राशिफल 29 मई 2021

आज किसी काम से आपको लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। युवाओं को लाभ होगा। देर रात तक कार्य करने से बचें। खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। जोखिम न लें। आप मानसिक रूप परेशान रहेंगे। किसी बात पर मित्रों से मतभेद हो सकता है। पारिवारिक स्थिति कुछ उलझनों से भरी रहेगी। समय पर कार्य पूरे होने में संदेह है। नकारात्मकता हावी रहेगी। आपको प्रभु की आराधना में मन लगाना चाहिए। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आलस्य न करें। बिना वजह किसी की मदद कर सकते हैं। जमीन जायदाद में हिस्सा मिल सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहें। खानपान का ध्यान रखें। 

वृश्चिक राशिफल 29 मई 2021

आज का दिन शानदार रहेगा। आपका धर्म-कर्म में मन लगेगा। परिवार सहित मंदिर-देवालय दर्शन के लिए जाएंगे। आज आपको शुभ सूचना मिल सकती है। ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। अपनी जिम्मेदारी समय पर पूरा कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े कार्यों के चलते यात्रा पर जाएंगे। विद्यार्थियों काे कड़ी मेहनत करनी होगी। अपरिचित लोगों के सामने गोपनीय चर्चा न करें। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। विरोधी शांत रहेंगे। आपको धन लाभ हो सकता है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। निवेश कर सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर चुनौती रहेगी।

 धनु राशिफल 29 मई 2021

आज बिना वजह किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आज बाहर जाते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकले। आपकी रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस का माहौल सामान्य रहेगा। आज काफी व्यस्तता होने के चलते थकान महसूस करेंगे। छात्रों को लाभ होगा। युवाओं को कैरियर संंबंधी जानकारी मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। किसी से अनबन होने की आशंका है। परिवार का माहौल कुछ तनावभरा रहेगा। जोखिम वाले कार्य करते समय बेहद सतर्क रहें। आपकी धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। सावर्जनिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। शासकीय कार्य पूरा कर पाएंगे। अनजान लोगों से कर्ज न दें।

मकर राशिफल 29 मई 2021

आज किसी से मतभेद होने के चलते तनाव में आ सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। नुकसान हो सकता है। नए काम सुचारू चलेगा। व्यवसाय की दिक्कतें दूर होंगी। धन लाभ होने की संभावना है। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। आपको कई प्रकार की जिम्मेदारी निभानी होगी। किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। परिवार की जरुरतें पूरी करेंगे। ज्यादातर कार्य आपके पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा का आज किसी से विवाद हो सकता है। कुंवारों का रिश्ता तय होगा। 

कुंभ राशिफल 29 मई 2021

आपको सत्संग का लाभ मिलेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। खर्च ज्यादा हो सकता है। बजट पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। खानपान का ध्यान रखें। आज आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आपकी दिक्कतें दूर होंगी। कारोबार में प्रगति होगी। किसी मित्र की मदद से नया काम शुरू कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार से भेंट होगी। नई जानकारी मिलेगी।  खुशखबरी मिल सकती है। दिनचर्या में परिवर्तन करेंगे। सेहत ठीक रहेगी। 

मीन राशिफल 29 मई 2021

आपकाे आध्यात्मिक लाभ होगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। कई जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। सगे संबंधियों के साथ चर्चा हो सकती है। मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। खर्च पर नियंत्रण रहेगा। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। आज आज मानसिक रूप से बेहद शांत रहेंगे। किसी बड़ी जिम्मेदारी के पूरा होने के कारण आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दिनभर सकारात्मकता बनी रहेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। मित्रों के साथ समय बिता पाएंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी । किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल 30 मई 2021, Aaj Ka Rashifal 30 May 2021: ये बिना मांगें किसी को सलाह न दें, मिलेगी कामयाबी

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी, रविवार, 30 मई 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। आज का शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32 राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 […]

You May Like

Subscribe US Now