शुक्रवार शाम इस विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, मिलेेेेगी मां की कृपा घर में होगी धन की वर्षा

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा होती है. इस दिन उनके ही शक्ति रूप मां दुर्गा की भी पूजा की जाती है. अधिकांश लोगों का ऐसा मानना है कि मां लक्ष्मी की पूजा सिर्फ धन प्राप्ति के लिए की जाती है. जबकि इनकी दिल से अराधना करने वाले जातक को मां यश भी प्रदान करती हैं. मां लक्ष्मी की पूजा करने वाले व्यक्ति का दांपत्य जीवन सुखमय रहता है और जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती.

ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी के उस स्वरूप की स्थापना करने से जिसमें उनके हाथों से धन गिर रहा हो, ऐसी तस्वीर लगाने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती.

पूजन विधि:

– घर में ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें मां लक्ष्मी के हाथों से धन गिर रहा है. अगर आपके हाथों में पैसा नहीं रुकता और बहुत ज्यादा खर्च होता है तो ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें मां लक्ष्मी खड़ी हों और उनके हाथों से धन गिर रहा हो.

– मां की तस्वीर के सामने दीया जलाएं. मां लक्ष्मी के लिए हमेशा घी का दीया ही जलाएं.

– मां लक्ष्मी को इत्र चढ़ाएं और उसी इत्र का नियमित प्रयोग करें.

– अगर बेवजह धन का ज्यादा खर्च हो रहा है तो मां के चरणों में हर दिन एक रुपये का सिक्का अर्पित करें और उसे जमा कर महीने के अंत में किसी सौभाग्य की धनी स्त्री को दे दें.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शनिवार 7 अगस्त 2021 का राशिफल Aaj Ka Rashifal 7 August 2021:

आज का राशिफल 7 अगस्त 2021, Aaj Ka Rashifal 7 August 2021:  श्रावण कृष्ण पक्ष – चतुर्दशी तिथि, सुबह 8.16 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र शुरू होगा। सिद्धि योग रहने के साथ चंद्र का गोचर कर्क राशि पर होगा। जानिए भगवान शनिदेव की विशेष कृपा किन जातकों पर […]

Subscribe US Now