आज का राशिफल 23 अगस्त 2021 Aaj Ka Rashifal 23 August 2021 :सोमवार को इन छह राशि वालों के सपने होंगे साकार, धन लाभ के बनेंगे योग

Vivek Sharma
0 0
Read Time:9 Minute, 41 Second

जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

बुजुर्गों की सलाह को मानें। स्वास्थ्य में उथार-चढ़ाव बना रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। आज के दिन निवेश करने में सावधानी बरतें। अनजान शख्स से सावधान रहें। नई जानकारी मिलेगी। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ होगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज के दिन सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं । आपको यात्रा को टालने का प्रयास करना होगा। आज के दिन आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आपको निवेश के मौके मिल सकते हैं। युवाओं का दिन जबरदस्त रहेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

परिवार के किसी सदस्य के सेहत में दिक्कत  देखने को मिल सकता है। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। किसी नए प्रोजेक्ट का खुलासा कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन  सामान्य रहेगा। धन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी की बातों में न आएं। युवा कैरियर से जुड़ा फैसला ले सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। बाेलचाल को लेकर सावधान रखनी होगी। खानपान का ध्यान रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

  रिश्तेदारों के यहां से अप्रिय खबर मिल सकती है।आज आपको किसी कार्य में घाटा हो सकता है। परिवार के सदस्यों की मदद से आप  कुछ दिक्कतों को दूर कर पाएंगे।  अपने कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें। दफ्तर का माहौल सामान्य रहेगा।अपने खर्चों को कम करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आपका किसी से मनमुटाव हो सकता है । आज के दिन आपके भीतर उत्साह रहेगा। दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। आपके परिवार के सदस्यों  के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। बिना वजह खर्च न करें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

प्रबल धन लाभ के योग हैं। आज के दिन प्रभु की आराधना करने से आपको मानसिक और आत्मिक शांति मिलेगी। आज के दिन आपको घर में किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगी। यात्रा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। निर्धारित समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। खानपान में लापरवाही न करें। धन लाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज के दिन आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन ज्यादा रहेगा।  किसी मित्र से काफी समय के बाद मुलाकात हो सकती है। युवाओं को कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। अप्रत्याशित खर्च से आपके घर का बजट बिगड़ने की आशंका है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

क्रोध से बचें।  आपके मन में नकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी।  सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को कामयाबी मिल सकती है। बिना वजह खर्च न करें।  नई योजना या फैसला लेते समय पहले परिजनों की राय जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। यात्रा पर जाएंगे। जोखिम न लें। शासकीय कार्य पूरे होंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आपको भाग्य का साथ मिलेगा ।आपको पुराने से निवेश से फायदा होगा। किसी से बुद्धिजीवी मुलाकात होने की संभावना है। खर्च ज्यादा हो सकता है।  परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। आलस्य न करें। दिन अच्छा गुजरेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

छात्रों की समस्या का समाधान मिलेगा। दफ्तर में बॉस के साथ विवाद हो सकता है। । इस समय में आपको किसी से नई जानकारी मिलेगी। युवाओं का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। अपने कार्य को आसानी से पूरा करेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। दिनचर्या में परिवर्तन होगा। योग व्यायाम को अपनाएंगे ।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज सावधान रहना होगा। आपको किसी की बात से ठेस लग सकती है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। आज के दिन आपको सेहत के प्रति विशेष सतर्कता  रखने की जरूरत है। दंपत्ति खुश रहेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। रिश्ते की सूचना मिल सकती है। कुसंगति से दूर रहें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुजानपुर के युवक ने ब्यास में छलांग लगाकर दे दी जान

सुजानपुर के युवक ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है, सोने के बहाने घर के पिछले दरवाजे से भागा युवक ने  पुल के ऊपर से छलांग लगाकर दे दी जान । पुलिस ने पुल के ऊपर से युवक के कपड़े, फोन एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए […]

You May Like

Subscribe US Now