सुजानपुर के युवक ने ब्यास में छलांग लगाकर दे दी जान

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 38 Second

सुजानपुर के युवक ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है, सोने के बहाने घर के पिछले दरवाजे से भागा युवक ने  पुल के ऊपर से छलांग लगाकर दे दी जान । पुलिस ने पुल के ऊपर से युवक के कपड़े, फोन एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि सुजानपुर की पंचायत दाडला का 22 वर्षीय युवक, जो शास्त्री की पढ़ाई कर रहा था, रविवार देर रात को भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने गया और घर के पिछले दरवाजे से भागकर सीहोर पुल के ऊपर से ब्यास नदी में छलांग लगा दी।

इस घटना की जानकारी सोमवार सुबह लगी, जब सुबह घूमने के लिए लोग पुल के ऊपर से जा रहे थे तो वहां पर युवक के कपड़े और फोन पढ़ा हुआ दिखाई पड़ा। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सतपाल शर्मा और उनकी टीम ने निरीक्षण का कार्य शुरू करते हुए बताया कि पुल के ऊपर से युवक के कपड़े और फोन बरामद हुआ है। ये कपड़े उसी युवक के हैं, इस संबंधी दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस पुल के आसपास होटल एवं अन्य दुकानों में लगे सीसीटीवी से जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चार दिन से फरार नेपाली, हत्या का आरोपी हाथ आया

पुलिस ने हत्या के मामले में नेपाली मजदूर को सोमवार को कुल्लू से गिरफ्तार कर लिया है। यह वह शख्स है, जिसने 4 दिन पहले सेब के एक बगीचे में मामूली झगडे के बाद साथ काम करने वाले बिहार के एक मजदूर की सरिया मारकर हत्या कर दी थी। इसके […]

You May Like

Subscribe US Now