कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई: स्कूल 4 सितंबर तक बंद रहेंगे,बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर शिक्षा विभाग में भरें जाएंगे 4 हजार पद

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 25 Second

कैबिनेट बैठक समाप्त : शिक्षा विभाग में भरें जाएंगे 4 हजार पद, स्कूल 4 सितंबर तक बंद।

शिमला : हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि कोरोना की पुरानी बंदिशें यथावत रहेंगी नयी बंदिशें नहीं लगाई जाएगी। प्रदेश सरकार की मानें तो पुरानी बंदियों से मामलों में काफी गिरावट आई है। इसलिए नयी बंदिशें लगाने का निर्णय नहीं लिया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर यह आई है कि शिक्षा विभाग में 4 हजार पदों को भरा जाएगा। इसमें 1360 उच्च शिक्षा विभाग और 2640 प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे।

इसके अतिरिक्त स्कूलों को लेकर सरकार ने निर्णय लिया है कि स्कूल 4 सितंबर तक बंद रहेंगे। इससे पहले यह 28 अगस्त तक बंद रखने का फैसला लिया गया था। लेकिन टीचिंग और नान टीचिंग स्टाफ स्कूल आता रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोलन से आईजीएमसी शिमला के लिए सीधी बस सेवा शुरू, स्वास्थ्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

हिमाचल में आईजीएमसी अस्पताल का जाना माना नाम है जहां पर प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों से मरीज अपना इलाज करवाने आते हैं और बहुत से अन्य कारणों से भी मरीजों व उनके तीमारदारों को यहां बार-बार आना जाना पड़ता है। जिला सिरमौर एवं सोलन के लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता […]

You May Like

Subscribe US Now