भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Vivek Sharma
0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second

भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने अध्यक्ष मदन राणा के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। 
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद में कार्यरत जूनियर टी-मेट व कनिष्ठ सहायक श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति अवधि पांच वर्ष से घटाकर तीन वर्ष करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी प्रदेश सरकार की रीढ़ की हड्डी हैं और वह प्रदेश सरकार की योजनाओं को कार्यक्रमों को धरातल पर कार्यान्वित करते हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान कर्मचारियों का बहुत सहयोग रहा और राज्य सरकार ने भी कभी कर्मचारियों को निराश नहीं किया।
 मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल की अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। 
प्रतिनिधिमण्डल ने उनकी मांगों पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के तकनीकी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा, भारतीय मजदूर संघ और तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पैरालिंपिक सिल्वर मैडल विजेता निषाद कुमार ने मुख्यमंत्री से भेंट की

टोक्यो पैरालिंपिक में सिल्वर मैडल विजेता ऊना जिला के एथलीट निषाद कुमार ने आज यहां अपने परिजनों तथा अपने कोच नसीम अहमद के साथ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निषाद कुमार को हिमाचल का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी व उन्हें सम्मानित […]

You May Like

Subscribe US Now